Move to Jagran APP

Lucknow University : ठंड भूले फिजिक्स के विद्यार्थी, लखनऊ विश्वविद्यालय में कर रहे प्रैक्टिकल

Lucknow University एक 100 साल पुरानी इमारत जिसकी ठंडी दीवारें और खिड़कियों से आती ठंडी हवा। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रैक्टिकल कक्षाओं को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयास। कोरोना की वजह से परिसर रहा था बंद।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 01:51 PM (IST)
Lucknow University : ठंड भूले फिजिक्स के विद्यार्थी, लखनऊ विश्वविद्यालय में कर रहे प्रैक्टिकल
Lucknow University : एक 100 साल पुरानी इमारत, जिसकी ठंडी दीवारें और खिड़कियों से आती ठंडी हवा।

लखनऊ, जेएनएन। एक 100 साल पुरानी इमारत। जिसकी ठंडी दीवारें। खिड़कियों से आती ठंडी हवा। इसके बावजूद सूत से सूत मिला कर होने वाले वैज्ञानिक प्रयोगों में विद्यार्थी कोई गलती नहीं कर रहे हैं। एक ओर घना कोहरा और प्रचंड ठंड है तो दूसरी ओर लखनऊ विश्वविद्यालय में सुबह साढ़े सात बजे से प्रैक्टिकल हो रहे हैं। जिसमें विद्यार्थी भी शामिल भी हो रहे हैं। ठंड होने के बावजूद प्रैक्टिकल तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। 

loksabha election banner

कोरोना की वजह से परिसर बंद रहा था, इस वजह से प्रैक्टिकल समय से पूरे नहीं करवाए जा सके थे। जिसके चलते अब तेजी से प्रैक्टिकल हो रहे हैं। जिनका समय सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो जाते हैं और नियमित बेहतर उपस्थिति के साथ विद्यार्थी इसमें शामिल भी हो रहे हैं। भौतिकी विज्ञान के प्रयोग लगातार जारी रहते हैं। एक बैच में करीब 30 विद्यार्थी प्रयोगशाला में मौजूद रहते हैं, इसी तरह बैचवार प्रयोग किए जाते हैं।

लविवि के कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने बताया कि किसी भी संस्थान के लिए उसकी मजबूत नींव पढ़ाई ही होती है। जिसमें विज्ञान के प्रयोग अहम होते हैं। हमारे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही इस काम में लगे हुए हैं। ठंड भी इस पर कोई असर नहीं डाल रही है जो कि देख कर बहुत अच्छा लग रहा है। प्रयास कर रहे हैं कि सभी विद्यार्थियों और संबंधित विषयों के प्रयोग समय पर पूरे हो जाएं ताकि कोरोना काल में भी पढ़ाई में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.