लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 नवंबर से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं, टाइम टेबल जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं की सूची जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होकर विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए दिसंबर तक चलेंगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय में 17 नवंबर से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं।
HighLights
लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी।
बीए, बीएससी, बीकॉम सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं।
परीक्षाएं नवंबर अंत से दिसंबर मध्य तक चलेंगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं की सूची जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। कुछ परीक्षाएं नवंबर के अंत में समाप्त होंगी, जबकि बीए और बीएससी के सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं 19 दिसंबर तक चलेंगी।
बीए नियमित और इम्प्रूवमेंट सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं 17 नवंबर से 19 दिसंबर तक होंगी। हालांकि, गणित, सांख्यिकी और मानवविज्ञान विषयों की परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। बीएससी नियमित और इम्प्रूवमेंट सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं भी 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। बीए सेमेस्टर तीन की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी।
गणित और सांख्यिकी को छोड़कर अन्य विषयों की परीक्षाएं 10 दिसंबर तक चलेंगी, जबकि गणित और सांख्यिकी की परीक्षाएं 12 दिसंबर तक होंगी। बीएससी नियमित और इम्प्रूवमेंट सेमेस्टर तीन की परीक्षाएं भी 17 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
बीकॉम नियमित और इम्प्रूवमेंट सेमेस्टर तीन की परीक्षाएं 18 से 30 नवंबर तक होंगी। बीकॉम एनईपी नवीन सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं 18 से 27 नवंबर और एनईपी पूर्व सेमेस्टर पांच की परीक्षाएं 18 से 30 नवंबर तक चलेंगी। बीएससी आनर्स कृषि विज्ञान के नियमित विद्यार्थियों की सेमेस्टर तीन की परीक्षाएं 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक होंगी।
सेमेस्टर पांच की नियमित, बैक, इम्प्रूवमेंट और एक्सेम्पटेड श्रेणियों की परीक्षाएं 23 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, सेमेस्टर तीन की बैक, इम्प्रूवमेंट और एक्सेम्पटेड श्रेणियों की परीक्षाएं 23 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेंगी।
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में 30 अक्टूबर को PET परीक्षा के लिए रूट डायवर्जन, जानें कहां हुआ रास्तों में बदलाव
