विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय में PhD कोर्सों में प्रवेश के आवेदन शुरू, 30 जून तक रहेगा मौका

Published: Wed, 27 May 2026 07:38 PM (IST)

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए पीएच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के अंतर्गत पीएच.डी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बुधवार से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार पीएच.डी रेगुलर के 41 विषयों की 1060 सीटों और पार्ट टाइम के 30 विषयों की 374 सीटों पर प्रवेश का मौका मिलेगा।

समन्वयक प्रवेश प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी लवि की वेबसाइट पर दिए गए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 जून है। जारी विवरण के अनुसार रेगुलर में लवि की 578 और कालेजों की 482 सीटें हैं।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग : 2000 रुपये।
  • एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणी के लिए : 1000 रुपये।

तीन चरणों में होंगे प्रवेश

Bइस बार प्रवेश तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में यूजीसी-जेआरएफ, सीएसआइआर-जेआरएफ, आइसीएआर, आइसीएमआर, डीबीटी-जेआरएफ और आइसीटीई जैसी राष्ट्रीय फैलोशिप परीक्षाएं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

दूसरे चरण में बची सीटों पर यूजीसी-नेट या सीएसआइआर-नेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को साक्षात्कार होगा। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी प्रवेश के लिए नेट परीक्षा क्वालिफाई की हो। तीसरे चरण में यदि सीटें शेष रहती हैं तो विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कोर्स वार सीटें

एआइएच 19, एंथ्रोपोलाजी 14, अप्लाइड इकोनामिक्स 34, अरब कल्चर 15, अरेबिक चार, बायोकेमिस्ट्री सात, बाटनी 35, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आठ, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग दो, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग आठ, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 30, अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज 12, केमिस्ट्री 68, कामर्स 67, इकोनामिक्स 56, एजुकेशन 50, इंग्लिश 30, फ्रेंच आठ, जाग्रफी 15, जियोलाजी छह, हिंदी 47, फार्मास्यूटिकल साइंसेज 26, इंस्टीट्यूट आफ टूरिज्म स्टडीज चार, ला 40, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस तीन, मैनेजमेंट स्टडीज 80, मैथमेटिक्स 21, मेडिविअल एंड माडर्न हिस्ट्री 18, ओरियंटल संस्कृत एक, फिलासफी 10, फिजिकल एजुकेशन 21, फिजिक्स 67, पालीटिकल साइंस 60, साइकोलाजी 13, संस्कृत 28, सोशल वर्क 20, सोशियोलाजी 52, स्टैटिस्टिक्स सात, वेस्टर्न हिस्ट्री तीन, जूलाजी 49 सीटें।