विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ विश्वविद्यालय में हॉस्टल के रजिस्ट्रेशन शुरू, नए स्टूडेंट्स 17 अगस्त तक करें आवेदन

Published: Thu, 13 Aug 2026 04:16 PM (IST)

लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हास्टल पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रथम सेमेस्टर के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित छात्रों के लिए हास्टल पंजीकरण शुरू।

  2. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी 17 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन।

  3. एचएमएस पोर्टल पर 50 रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण अनिवार्य।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हास्टल पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बी.टेक, बी.काम आनर्स, बी.काम (एनईपी), बीवीए/बीएफए, बी.वाक, बीबीए एवं बीबीए (टी), बीसीए और एलएलबी आनर्स के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी 17 अगस्त तक हास्टल के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। चीफ प्रोवोस्ट प्रो. आशीष अवस्थी ने इसकी सूचना जारी की है।

एचएमएस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन की सभी औपचारिकताएं 18 अगस्त तक पूरी करनी होंगी। विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले एचएमएस एप पर उपलब्ध हास्टल नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- FCRA बिल पर मायावती का बीजेपी और विपक्ष पर हमला, बोलीं- चर्चा होती तो देश के सामने आतीं विधेयक की कमियां

आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की समस्या आने पर विद्यार्थी केवल एचएमएस पोर्टल के हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। हास्टल पंजीकरण और आवेदन के लिए विश्वविद्यालय ने एचएमएस पोर्टल lu hostel.in उपलब्ध कराया है।