विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ से पूर्वांचल जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ी भीड़, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में भी मारामारी

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:34 PM (GMT+05:30)

दीपावली और छठ पर्व पर लखनऊ से पूर्वांचल, दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। अनारक्षित ...और पढ़ें

लखनऊ से पूर्वांचल जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ी भीड़।

लखनऊ से पूर्वांचल जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की उमड़ी भीड़।

HighLights

  1. दीपावली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़।

  2. लखनऊ से पूर्वांचल, दिल्ली, मुंबई की ट्रेनें पैक।

  3. अनारक्षित कोचों में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली में वापसी और छठ में घर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नहीं हो रही है। ऐसे मेंं दोनों ही वर्गों को अपने गंतव्यों को ट्रेनों से पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि लखनऊ से पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनें गिनाने के लिए भले एक दर्जन से अधिक हो लेकिन यात्रियों की संख्या की तुलना में न के बराबर हैं।

यात्री अनारक्षित कोचों में परिवार के साथ किसी तरह यात्रा कर रहा है, यह स्टेशनों पर देखा जा सकता है। शौचालय तक लोग बैठकर सफर करने को विवश है। रेलवे द्वारा जो विशेष इंतजाम किए गए थे, वह कम पड़ गए हैं। वहीं लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा आने व जाने वाले यात्रियों की संख्या है।

शुक्रवार को लखनऊ होकर गुजरने वाली 16 त्योहार विशेष ट्रेनों का बुरा हाल रहा। पीछे से ही इनमें से अधिकांश ट्रेनें पूरी तरह से पैक थी। दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान की ओर से बिहार जा रही ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी के कोच इस कदर यात्रियों से भरे थे कि उनमें चढ़ने के लिए लखनऊ स्टेशन पर यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शौचालयों में या यात्रियों का सामान रखा था या फिर स्वयं बैठे हुए थे।

82092175

लखनऊ से बनारस जाने वाली वरुणा एक्सप्रेस और प्रयागराज-मिर्जापुर होकर सोनभद्र जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस हो या फिर प्रयागराज जाने वाली गंगा-गोमती एक्सप्रेस, इनके अनाक्षित कोच से लेकर स्लीपर तक ठसाठस भरे थे।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन से बरौनी जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की खूब भीड़ रही। इनमें कुछ यात्री खड़े होकर यात्रा करने को विवश थे तो कुछ कोच के दरवाजे के आसपास बैठे थे। स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो रेल सुरक्षा बल के कर्मियों ने यात्रियों को डंडा फटकार करके पीछे किया लेकिन ट्रेन चलते ही यह यात्री फिर पहले की तरह बैठ गए।

जहां बैठ गए फिर उठ नहीं सक

पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे यात्री सुमित महतो, सुधा कहती हैं कि पूरी रात जगकर सफर करना पड़ा। क्योंकि पूरा कोच यात्रियों से भरा था, रास्ते में पैर सीधा करने के लिए यात्रियों से आग्रह करना पड़ा। लखनऊ से दोनों यात्रियों को देवरिया जाना था, फिर बस से यह यात्री गए।

इसी तरह गोरखधाम एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री सुमेश्वर सिंह कहते हैं कि यह तो हर साल का है। आरक्षित टिकट मिलता नहीं है और अनारक्षित कोच में सफर कैसे होता है, यह क्या रेलवे अधिकारियों को पता नहीं है? उनके मुताबिक यात्रियों का हुजूम छठ पर उमड़ता है, इसके बाद भी ट्रेनों में जैसी व्यवस्था होनी चाहिए, उसकी आधी भी नहीं होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।