Move to Jagran APP

विधानसभा सत्र कल से, इस मार्ग पर प्रतिबंधित होगा यातायात Lucknow News

विधान भवन के सामने धरना-प्रदर्शन की आशंका के चलते बदलेगा यातायात।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 01:39 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 01:39 PM (IST)
विधानसभा सत्र कल से, इस मार्ग पर प्रतिबंधित होगा यातायात Lucknow News
विधानसभा सत्र कल से, इस मार्ग पर प्रतिबंधित होगा यातायात Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। विधानसभा सत्र मंगलवार से शुरू होगा। विधानभवन के सामने पिछले दिनों हुए धरना-प्रदर्शन के चलते सत्र के दौरान इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। विधानसभा मार्ग की ओर आने वाला यातायात परिवर्तित किया जाएगा। 

loksabha election banner
 
एसपी यातायात के मुताबिक विधानसभा का यह सत्र संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है। सत्र के दौरान कई राजनीतिक दल विधानसभा के सामने धरना व प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए यातायात का डायवर्जन करने के साथ ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 
 
ये हुए बदलाव
  • बंदरियाबाग चौराहे से वाहन राजभवन, डीएसओ हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ  क्लब, गांधी सेतु 1090 चौराहा होकर जा सकेगा। 
  • डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यह यातायात हजरतगंज या पार्क रोड होकर जाएगा। 
  • रायल होटल चौराहे से सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहे की ओर यातायात नहीं चलेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर जाएगा। 
  • गोमतीनगर की तरफ  से आने वाले बडे वाहन और बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की ओर नहीं जाएंगी। यह वाहन और बसें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील होकर होकर कैसरबाग व अन्य रूटों की ओर जाएंगे। हजरतगंज या लालबत्ती होते हुए जाने वाले भारी वाहन/बसें शहीदपथ होते हुए उतरेठिया पुल से उतरकर जाएंगे। 
  • सिकंदर बाग चौराहे से हजरतगंज व डीएसओ चौराहे की ओर जाने वाला यातायात सिकंदर बाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतू 1090 चौराहा होते हुए जाएगा। 
  • परिवर्तन चौक, ङ्क्षहदी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होकर डीएसओ, विधान सभा की ओर यातायात बंद रहेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहे से सीधे पार्क रोड होकर सिविल अस्पताल होते हुए गोल्फ  क्लब चौराहे से दाहिने और बंदरिया बाग, लालबत्ती होकर जाएगा। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.