केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे पर यातायात डायवर्जन रहेगा लागू
गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे के कारण 30 अक्टूबर को शहर में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
HighLights
गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ में।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में होंगे मुख्य अतिथि।
उनके आगमन पर शहर में यातायात डायवर्जन लागू।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भाजपा की चुनावी दिशा तय करने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। डा. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में 30 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि बनेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि कार्यक्रम आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। ऐसे में सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक व्यवस्था लागू रहेगी।
यह रहेगी व्यवस्था:
-अमौसी एयरपोर्ट वीआइपी मोड़ से अमौसी एयरपोर्ट के अंदर नहीं जा सकेंगे, बल्कि अमौसी एयरपोर्ट वीआइपी मोड से अमौसी कामर्शियल मोड़ से बांये होकर जा सकेंगे।
-पराग तिराहा टी प्वाइंट से अंबेडकर सभागार की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि पुरानी चुंगी तिराहा होकर जा सकेंगे।
-पावर हाउस चौराहा से अंबेडकर सभागार की तरफ नहीं सकेंगे, बल्कि पिकेडली तिराहा या पकरी पुल तिराहा होकर जा सकेंगे।
-स्मृति उपवन चौराहा से पावर हाउस चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि खजाना मार्केट या पासी किला चौराहा की तरफ से जा सकेंगे।
-ज्योतिबा फुले जोनल पार्क से अंबेडकर सभागार की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-बंगलाबाजार चौराहा से बाजार की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि तेलीबाग चौराहा या बाराबिरवा चौराहा होकर जा सकेंगे।
-उसरी तिराहा से बिजली पासी किला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि रूचिखण्ड, प्रियम प्लाजा चौराहा होकर जा सकेंगे।
-प्रियम प्लाजा चौराहा से बिजली पासी किला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि उसरी तिराहा या सरपोर्टगंज तिराहा होकर जा सकेंगे।
-पिकेडली तिराहा से पावर हाउस चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि बाराबिरवा चौराहा या शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड होकर जा सकेंगे।
-बिजनौर अंडरपास चौराहा से बिजली पासी किला चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि शहीद पथ होकर जा सकेंगे।
-शहीद ऐमू कलाणी चौराहा (स्प्रींगडेल स्कूल चौराहा) से अम्बेडकर सभागार की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि लोकबंधु हास्पिटल होकर जा सकेंगे। -एलडीए सेक्टर-जी चौराहा (नियर सेकेंड मेडिक हेल्थ हब मेडिकल स्टोर) से अम्बेडकर सभागार नहीं जा सकेंगे, बल्कि शहीद ऐमू कलाणी चौराहा (स्प्रींगडेल स्कूल चौराहा), लोकबंधु हास्पिटल चौराहा होकर जा सकेंगे।
