विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में अनियंत्रित टेंपो पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

Published: Fri, 22 May 2026 06:27 PM (IST)

लखनऊ के बीकेटी कुम्हरावा मार्ग पर पहाड़पुर चौकी के पास एक अनियंत्रित टेंपो पलटने से उसके चालक साबरीन (40) की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ में बीकेटी मार्ग पर अनियंत्रित टेंपो पलटा।

  2. टेंपो चालक साबरीन (40) की हादसे में मौत।

  3. पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

संवाद सूत्र, इटौंजा (लखनऊ)। महिंगवा थाना के अंतर्गत बीकेटी कुम्हरावा मार्ग पर पहाड़पुर चौकी के निकट एक टेंपो शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक की मौत हो गई।

राय सिंह पुर थाना महिंगवा निवासी साबरीन 40 वर्ष टेंपो से बीकेटी से कुम्हरावा मार्ग पर जा रहा था। तभी पहाड़पुर चौकी के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। वह उसके नीचे दबकर गंभीर हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए रामसागर मिश्र 100 शैय्या अस्पताल बीकेटी भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के ग्रामीण व पुलिस ने बताया टेंपो में सवारियां नहीं थी। चालक टेंपो लेकर घर जा रहा था। तभी हादसा हो गया।