विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में सस्पेंड डीएल पर नया नियम लागू, रिफ्रेशर कोर्स के बाद होगा रिएक्टिवेट वरना फिर कटेगा चालान

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:24 PM (IST)

राजधानी लखनऊ में एक हजार से अधिक निलंबित ड्राइविंग लाइसेंस (DL) अब रिफ्रेशर कोर्स के बिना दोबारा सक्रिय नहीं होंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. लखनऊ में 1000 से अधिक निलंबित DL बिना रिफ्रेशर कोर्स के निष्क्रिय।

  2. निलंबन के बाद बिना प्रशिक्षण वाहन चलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई।

  3. उदेत खेड़ा मौंदा सेंटर पर प्रशिक्षण लेना अब अनिवार्य हो गया।

धर्मेश अवस्थी, लखनऊ। शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर घसियारी मंडी के प्रिंस सोनकर और विकास नगर के सौरभ विश्वकर्मा का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित हो गया था। दोनों का एक महीने बाद निलंबन खत्म हो गया, अब सारथी पोर्टल पर डीएल एक्टिवेट नहीं हो रहा, क्योंकि दोनों ने ट्रेनिंग सेंटर में रिफ्रेशर कोर्स का प्रशिक्षण नहीं लिया है।

यदि वाहन चलाते दोनों पकड़े जाते हैं तो उन पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के तहत भी कार्रवाई होगी, क्योंकि बिना रिफ्रेशर कोर्स किए उनका डीएल मान्य नहीं होगा। नया नियम सिर्फ प्रिंस सोनकर व विकास विश्वकर्मा पर ही लागू नहीं हो रहा, बल्कि राजधानी में ऐसा करने वालों की संख्या एक हजार से अधिक है।

ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा

इसे ऐसे समझ सकते हैं कि डीएल निलंबन होने पर अब राजधानी के उदेत खेड़ा मौंदा स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेना ही होगा। वहां सिर्फ उन ड्राइवरों का टेस्ट ही नहीं होगा, जिन्हें ट्रांसपोर्ट नगर या देवा रोड एआरटीओ कार्यालय से भेजा गया है, बल्कि ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सोमवार से शुरू हुए सेंटर पर प्रशिक्षण के सात कोर्स चलाए जाएंगे, जो दो दिन से लेकर छह हफ्ते यानि डेढ़ माह तक के हैं। कोर्स करने का फायदा यह है कि ड्राइविंग सीखकर आटोमेटेड टेस्टिंग ट्रैक आसानी से पार सकेंगे।

रिफ्रेशर कोर्स को अनिवार्य करने की योजना

केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने वाहन चालकों के लिए 1000 रुपये में रिफ्रेशर कोर्स को अनिवार्य करने की योजना बनाई है, हालांकि अभी औपचारिक एलान नहीं किया गया है। दो दिन में 10 घंटे का प्रशिक्षण कोर्स पूरा करना होगा।

ऐसे ही सरकारी वाहन चालकों को हर पांच साल पर इस प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र लेना जरूरी करने की भी तैयारी है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया, ड्राइविंग का प्रशिक्षण हर उस व्यक्ति को लेना चाहिए जो वाहन चलाना चाहता है, जो वाहन चला रहे हैं वह भी रिफ्रेशर कोर्स करेंगे तो सड़क हादसों पर अंकुश लग सकेगा।

वाहन का मेंटीनेंस भी सीखिए

अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र में एक कक्ष में वाहनों के पार्ट रखे गए हैं। यहां वाहन का मेंटीनेंस सिखाया जाएगा। दो दिन में 12 घंटे का यह कोर्स भी केवल 1000 रुपये में कर सकते हैं।

प्रशिक्षण केंद्र के काेर्स

कोर्स का नाम घंटे फीस रुपये में
लाइट मोटर वेहिकल चार सप्ताह में 29 घंटे 6000
मीडियम व हैवी मोटर वेहिकल चार सप्ताह में 38 घंटे 10000
वीकल मेंटीनेंस दो दिन 12 घंटे 1000
ट्रैफिक एजूकेशन एक दिन में छह घंटे 5000
रिफ्रेशर कोर्स दो दिन में 10 घंटे 1000
फायर हाजर्ड्स ट्रेनिंग एक दिन में चार घंटे 5000
ट्रेनिंग एंड ट्रेनर्स डेढ़ माह में 30 घंटे 10000

यह भी पढ़ें- BRABU में पीजी के 33 विषयों में भारतीय ज्ञान परंपरा की होगी पढ़ाई, वैल्यू एडेड कोर्स में शामिल

यह भी पढ़ें- UP के 5123 छात्रों को बड़ी सौगात, अब जेब से नहीं खर्च करने होंगे पैसे; योगी सरकार मुफ्त में कराएगी ये खास कोर्स