LUCKNOW: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विरोध में सपा विधायकों का धरना
सपा विधायकों ने महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दोंं पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा विधायकों ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। इसके साथ ही कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी का भी विरोध किया।
By Shobhit SrivastavaEdited By: Mohammed AmmarPublished: Tue, 06 Dec 2022 03:36 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 03:36 PM (IST)
लखनऊ, राज्य ब्यूरो : विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सोमवार को विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। सपा विधायकों ने महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी का मुद्दा उठाया।
सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में हुए इस धरना में विधायकों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। विधायकों ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सपा विधायकों ने पार्टी के कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी का भी विरोध किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें