विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सौमित्र विहार योजना: अब 2500 रुपये स्क्वायर फीट की दर से मिलेगी जमीन, आवास विकास ला रहा सबसे सस्ती स्कीम

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद लखनऊ में सौमित्र विहार योजना शुरू करने जा रहा है, जिसमें 2092 भूखंडों का ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. सौमित्र विहार योजना में 2092 भूखंडों का पंजीकरण जल्द शुरू होगा।

  2. अनुमानित मूल्य 2500 रुपये प्रति वर्ग फीट, लखनऊ की सबसे सस्ती योजना।

  3. यह योजना लैंड पूलिंग मॉडल पर आधारित प्रदेश की पहली टाउनशिप है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की नई जेल रोड सौमित्र विहार योजना को इसी माह शुरू करने की तैयारी है। परिषद 2092 भूखंडों का पंजीकरण शुरू करेगा। भूमि का मूल्य 2500 रुपये वर्ग फीट होने का अनुमान है।

इस बहुप्रतीक्षित योजना में 5000 से अधिक भूखंड होंगे। जमीन के मूल्य के हिसाब से सौमित्र विहार सबसे सस्ती योजना होगी, क्योंकि वरुण विहार, नैमिष नगर योजनाओं का मूल्य अधिक है।

मोहनलालगंज की नई जेल रोड पर प्रस्तावित सौमित्र विहार योजना की राह कई वर्ष से देखी जा रही है। आवास विकास परिषद की सौमित्र विहार प्रदेश की पहली ऐसी टाउनशिप होगी, जिसमें लैंड पूलिंग योजना यानि किसानों की सहमति से भूमि ली गई। हालांकि इसका पंजीकरण शुरू कराने में कई वर्ष लग गए। जमीन देने वाले किसानों को विकसित भूखंड की लाटरी व आवंटन पूरा हो चुका है।

रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया पूरी

पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना 87.271 हेक्टेयर में प्रस्तावित है, उसमें अधिकांश भूमि आवास विकास परिषद को मिल चुकी है। योजना में 40 से 300 वर्ग मीटर तक के भूखंड होंगे। पिछले साल टाउनशिप का नामकरण हुआ था। आवासीय योजना के लिए जमीन देने वाले किसानों को लाटरी से विकसित भूखंड आवंटित हो चुके हैं। किसानों से परिषद के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया पूरी है।

आवास आयुक्त अनिल ढींगरा ने बताया, इस योजना का पंजीकरण जल्द शुरू कराने की तैयारी है। सौमित्र विहार में 27 हजार रुपये वर्गमीटर जमीन की बिक्री होगी। उन्होंने बताया, 23 नवंबर को शुभारंभ हो सकता है अभी इस तारीख पर मुख्यमंत्री कार्यालय की मुहर नहीं लग सकी है। इसी के साथ एलडीए की आइटी सिटी योजना का पंजीकरण शुरू हो सकता है।

आवासीय भूखंड

क्षेत्रफल (वर्ग मीटर) संख्या
सामान्य भूखंड
300 161
200 579
122.23 445
75 598
60.29 229
40.74 80
कमर्शियल भूखंड
1375 05
200 57
100 107

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।