लखनऊ में हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा पर 25 हजार का इनाम, गोरखपुर में मिली दोनों बहनों की आखिरी लोकेशन
लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने फरार श्रद्धा, रश्मि और आदिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

शिवा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे।
HighLights
शिवा शर्मा मौत मामले में चार आरोपी फरार, पुलिस का शिकंजा।
श्रद्धा, रश्मि और आदिल पर 25-25 हजार का इनाम।
फरार बहनों की आखिरी लोकेशन गोरखपुर की तरफ मिली।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बालू अड्डे चौराहे के पास शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चार आरोपितों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, आदिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जांच के दौरान श्रद्धा और रश्मि की आखिरी लोकेशन गोरखपुर की तरफ मिली है, जबकि दोनों चालकों की लोकेशन अलग-अलग स्थानों पर मिली है। पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि मामले में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा के मायाजाल में फंसे कई रसूखदार, ब्लैकमेलिंग-वसूली के खेल में सामने आ रहे बड़े 'सफेदपोश' चेहरे
लोकेशन के आधार पर आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि, गोरखपुर की तरफ लोकेशन मिलने के आधार पर उनकी मौजूदा स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने श्रद्धा से जुड़े तीन संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ की है। उनसे दोनों बहनों के संपर्कों और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, शिवा के शरीर पर मेकअप लगा मिला था। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद इस बिंदु पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
