विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मॉडल श्रद्धा के मायाजाल में फंसे कई रसूखदार, ब्लैकमेलिंग-वसूली के खेल में सामने आ रहे बड़े 'सफेदपोश' चेहरे

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:43 PM (IST)

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे पर हनी ट्रैप सिंडिकेट चलाने का आरोप है। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. श्रद्धा दुबे पर हनी ट्रैप सिंडिकेट चलाने का आरोप।

  2. कई संभ्रांत और रसूखदार लोग फंसे, हुए ब्लैकमेल।

  3. शिवा शर्मा को निजी वीडियो से ब्लैकमेल करती थी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड अब सिर्फ एक मौत का मामला नहीं, बल्कि रसूख, ब्लैकमेलिंग और एक बड़े नेटवर्क का कॉकटेल बन चुका है।

जांच के दौरान हाथ लगे सुरागों के मद्देनजर पुलिस को आशंका है कि मुख्य आरोपित मॉडल और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुूबे हनी ट्रैप का एक बड़ा सिंडिकेट चला रही थी, जिसमें सिर्फ शिवा ही नहीं, बल्कि कई अन्य संभ्रांत और रसूखदार लोग भी फंस चुके हैं और संभवतः उनसे मोटी रकम वसूली जा चुकी होगी।

हालांकि, लोकलाज के डर से अभी कई पीड़ित सामने नहीं आए हैं। वारदात के बाद, इंटरनेट मीडिया पर श्रद्धा से जुड़े कई वीआइपी और बड़े रसूखदारों ने खुद को बचाने के लिए उसे आननफानन में अनफॉलो कर दिया है, जबकि कुछ अब भी उससे जुड़े हैं।

पुलिस तफ्तीश कर रही है कि श्रद्धा के इस मायाजाल के पीछे और कितने सफेदपोश चेहरे शामिल हैं। श्रद्धा दुबे के चंगुल में फंसा कारोबारी शिवा, अपने ही आपराधिक इतिहास के चलते इस कदर बेबस था कि दोबारा जेल जाने के डर से श्रद्धा के सामने घुटने टेकने को मजबूर था।

आंगन कैफे के मालिक 27 वर्षाय शिवा शर्मा              प्रेमिका इंफ्लूएंसर श्रद्धा दुबे

यह भी पढ़ें- बड़े सपने लेकर रायबरेली से लखनऊ आई थी श्रद्धा दुबे, करोड़पति बनने की चाह में दस वर्ष पहले पति को भी छोड़ा

शिवा को ब्लैकमेल कर रही थी श्रद्धा

वह विभूतिखंड थाने में दर्ज एक मामले में 50 हजार का इनामी था। श्रद्धा ने शिवा के कुछ निजी वीडियो बनाकर रखे थे, जिनके दम पर वह उसे लगातार केस दर्ज कराने और बर्बाद करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी।

पति ने कराया हैदराबाद से एक्टिंग कोर्स

श्रद्धा को एक्टिंग का चस्का शुरुवात से ही था। उसके पति ने देखा तो उसे हैदराबाद से एक्टिंग का कोर्स कराया था। इसके बाद लखनऊ में मॉडलिंग करने लगी, इसी दौरान उसकी मुलाकात कुछ अधिकारी और नेताओं से हुई तो पति को छोड़कर यहीं रहने लगी थी।

श्रद्धा की पहुंच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शिवा छिपकर घर जाता था तो गाली-गलौज करने लगती थी। शिवा गलत जगह बताता था तो पुलिस वालों की मदद से लोकेशन निकालकर वहां पहुंच जाती थी। जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारने पीटने लगती थी।

छेड़छाड़ के मुकदमे के बाद वसूली की भी चर्चा

व्यापारी रिजवान के खिलाफ श्रद्धा ने हजरतगंज थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में व्यापारी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में भी श्रद्धा पर वसूली करने का आरोप है। पुलिस अब पुराने मामलों, आरोपितों के संपर्कों और आर्थिक लेनदेन की कड़ियां जोड़कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा की मौत का CCTV आया सामने, लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरते दिखे; फरार मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप