लखनऊ में स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, किशोर की हालत गंभीर
मोहनलालगंज में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार 12 वर्षीय अर्पित चौरसिया को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

HighLights
मोहनलालगंज में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार किशोर को टक्कर मारी।
12 वर्षीय अर्पित चौरसिया गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती।
पीड़िता की माँ ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
संवाद सूत्र, मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज में तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने मासूम को टक्कर मार दी। किशोर को इलाज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई। पीड़िता की मां ने स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध पुलिस की तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहनलालगंज के उत्तरगांव निवासी पुष्पा का बेटा अर्पित चौरसिया 12 वर्ष गांव के ही संजू के साथ उसकी मोटरसाइकिल से अंबालिका इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक दुकान से सामान लेने जा रहा था इस दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद अर्पित उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजनों ने उसे मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। वहीं कार की टक्कर से बाइक चला रहे संजू को मामूली चोटे ही आई है।
