लखनऊ में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर सावन महोत्सव मेले में टूटा झूला, दो किशोरियों की हालत गंभीर
लखनऊ के इंदिरानगर में सावन महोत्सव मेले में झूला टूटने से बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए, जिसमें दो ...और पढ़ें
-1787077928434_m.webp)
पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर अवैध मेले में टूटा झूला।
HighLights
इंदिरानगर मेले में झूला टूटने से कई घायल हुए।
दो किशोरियों को गंभीर चोटें आईं, अस्पताल में भर्ती।
मेला संचालक अनुमति दस्तावेज न दिखाने पर फरार हुआ।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंदिरानगर के इस्माइलगंज पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर लगे सावन महोत्सव मेले में मंगलवार शाम झूला टूटने से बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। झूले की एक ट्राली अचानक टूटकर नीचे गिर गई और उसकी चपेट में कई लोग आ गए। चीख-पुकार के बावजूद कुछ देर तक झूला चलता रहा। हादसे में दो किशोरियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस ने मेला संचालक को मौके पर पकड़ लिया था, लेकिन अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगने पर वह फरार हो गया।अंकिता सिंह भाई सूर्या और दोस्तों के साथ करीब 7:30 बजे मेले में पहुंची थीं।
झूला चलने के दौरान ट्रॉली टूटकर अंकिता के चेहरे पर गिर गई। लोग झूला रोकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आरोप है कि संचालक ने तत्काल झूला नहीं रोका। इसी दौरान अंकिता की बहन नैंसी और एक अन्य किशोरी भी झूले के हिस्से की चपेट में आ गई। सभी घायलों को पास के सुषमा अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल के सीईओ अर्पित सिंघल के अनुसार चार-पांच घायल पहुंचे थे। तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो किशोरियों का इलाज चल रहा है। एक युवती के शरीर में कई फ्रैक्चर बताए गए हैं। 16 वर्षीय निशा को भी गंभीर चोट आई है।
गाजीपुर सर्किल के एसीपी अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि संचालक ने मेले की अनुमति होने की बात कही है। उससे अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मौसेरी बहनें पलक झपकते ही उड़ा लेती थीं सोने की चेनें, हाथरस में मंदिर के बाहर से पकड़ी गईं
