विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ: मृतक का डीएल ही नहीं वाहनों के हस्तांतरण में भी हेराफेरी, फर्जी आधार से गाड़ियां बेचने का खुलासा

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:40 AM (IST)

लखनऊ आरटीओ में फर्जी आधार के जरिए मृतकों के नाम पर लर्निंग लाइसेंस और वाहनों के हस्तांतरण में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खुलासा हुआ है। हाई कोर्ट ने इस पर केंद्र व राज्य सरकार से जवाब मांगा है, जबकि परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं के बावजूद धोखाधड़ी जारी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मृतकों के नाम पर लर्निंग लाइसेंस जारी, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब।

  2. फर्जी आधार कार्ड से वाहनों के हस्तांतरण का भी प्रयास।

  3. ऑनलाइन सेवाओं के बावजूद आधार सत्यापन में बड़ी चूक।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने केंद्र व राज्य सरकार से यूं ही नहीं पूछा है कि मृत व्यक्ति के आधार नंबर के आधार पर लर्निंग लाइसेंस कैसे जारी हो गया? लखनऊ में एक नहीं कई मृतकों के नाम पर लर्निंग लाइसेंस बन चुके हैं। सिर्फ डीएल बनाने में ही फर्जी अभिलेखों का उपयोग नहीं किया गया, बल्कि वाहन के हस्तांतरण में भी फर्जीवाड़े का प्रयास सामने आ चुका है।

परिवहन विभाग की 45 सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं, फिर भी ऐसे मामलों में अंकुश लगाने के नाम पर सिर्फ पत्राचार हो रहा। 30 अगस्त 2025 को बाइक संख्या यूपी 32 एफएम 6632 की आनलाइन बिक्री करने के लिए जालसाज ने ओमप्रकाश पुत्र गया प्रयास निवासी ईश्वरी खेड़ा मजरा भौरा खुर्द नगराम की ओर से आवेदन किया था।

जालसाज ने पूछताछ में स्वीकारा कि वह देवानंद पुत्र शिवमंगल निवासी सिकंदरपुर अमोलिया मोहारीखुर्द गोसाईगंज का रहने वाला है। देवानंद आरटीओ कार्यालय में ओम प्रकाश बनकर फर्जी 8789253695 नंबर का आधार लेकर पहुंचा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं किया।

24 जून 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज बिल्डिंग में अवैध रूप से रहने वाली उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं के पकड़े जाने के बाद जांच में पाया कि महिला ने डीएल बनवाने के लिए फर्जी दस्तावेज की मदद ली थी। आठ अगस्त 2024 को सामने आया था कि लखनऊ के मोहिबुल्लापुर स्थित नायक नगर निवासी रामकुमार वर्मा का लर्निंग लाइसेंस बन गया, जबकि उनकी छह माह पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

आधार का सत्यापन न होने से घटनाएं बैंकों में खाता खोलने से पहले आधार का सत्यापन होता है लेकिन, लाखों रुपये के वाहन खरीदने या बेचने वालों के आधार कार्ड सही है या नहीं इसके सत्यापन का कोई प्रबंध नहीं है।

एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया, परिवहन कार्यालय में डीएल बनवाने व वाहनों की बिक्री के समय आधार सत्यापन की जांच के लिए विभाग को पत्र भेजा है। परिवहन विभाग के सभी कार्यालयों में पूर्व में जारी ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस की जांच व व्यापक सुरक्षा ऑडिट के लिए निर्देश जारी हुए थे, उस पर भी कुछ नहीं हो सका है।

डीएल में नाम फ्राड सेल, पिता का नाम पेमेंट मत करफतेहपुर निवासी धीरेंद्र कुमार ने लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब 15 अप्रैल 2025 को फाइनल प्रिंट चेक किया तो अवाक रह गया था। डीएल में आवेदक के नाम की जगह पर फ्राड सेल और पिता राम आसरे की जगह पेमेंट मत कर दर्ज मिला था।

यह भी पढ़ें- यूपी में भाजपा का चुनावी मंथन, नितिन नवीन और बीएल संतोष संभालेंगे कमान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।