महाशिवरात्रि पर बदला रहेगा राजधानी का यातायात, इन रास्तों पर नहीं रहेगी रोक
महाशिवरात्रि को लेकर चार मार्च को लखनऊ में बदली गई यातायात व्यवस्था।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 02 Mar 2019 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 08:52 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। चार मार्च को महाशिवरात्रि है। इस पावन पर्व पर सुबह से ही शिव के भक्तों का मंदिरों में ताता लगना शुरू हो जाएगा। दूर-दूर से श्रद्धालु सफर करके भोले के दर्शन करने पहुंचेंगे। वहीं, यातायात व्यवस्था में दिक्कतों व ट्राफिक जाम की स्थिति न हो इसलिए यातायात में बदलाव किया गया है।
डालीगंज इक्का तागा स्टैंड चौराहे से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात आइटी चौराहा व डालीगंज पुल होकर आगे जा सकेगा।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा, ये यातायात हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर जा सकेगा।
- बुद्धेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात बुद्धेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा, ये यातायात सर्विस रोड व ओवर ब्रिज के ऊपर से जा सकेगा।
- सामान्य यातायात के लिए डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त किसी जन-सामान्य की चिकित्सीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआइपी कार्यक्रम के दौरान भी नहीं रोका जाएगा। किसी भी असुविधा के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर- 0522 2483800, 1073, 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें