Move to Jagran APP

आठवीं मुहर्रम के जुलूस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर नहीं रहेगी रोक

जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगी डायवर्जन व्यवस्था। जुलूस पक्का पुल के पास स्थित दरियावाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक पहुंचेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 01:15 PM (IST)
आठवीं मुहर्रम के जुलूस पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर नहीं रहेगी रोक

लखनऊ(जेएनएन)। आठवीं मुहर्रम के जुलूस पर बुधवार पुराने लखनऊ की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शाम 07:30 बजे से जुलूस की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। जुलूस पक्का पुल के पास स्थित दरियावाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक पहुंचेगा। यह जानकारी एएसपी ट्रैफिक रवि शंकर निम ने दी।

loksabha election banner

इधर न जाएं

  • सीतापुर रोड की ओर से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा।
  • हरदोई रोड से चौक, कोनेश्वर, मेडिकल क्रॉस, कमला नेहरू।
  • कैसरबाग से सीतापुर रोड जाने वाले पक्का पुल की ओर।
  • तिराहा शाहमीना से जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा।
  • चौक खुनखुन जी गल्र्स डिग्र्री कॉलेज से नींबू पार्क तिराहा।
  • मेडिकल क्रॉस चौराहा से नींबू पार्क तिराहा, विक्टोरिया स्ट्रीट।
  • मेडिकल कॉलेज चौराहे कमला नेहरू।
  • नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट।
  • पक्का पुल खदरा साइड तिराहे से जिन्नातों वाली मस्जिद।
  • घंटाघर तिराहे से नींबू पार्क, बड़ा इमामबाड़ा।
  • अकबरी गेट मेफेयर तिराहा, मेडिकल क्रॉस के मध्य यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
  • दरिया वाली मस्जिद, पक्का पुल, नीबू पार्क, गुफरानमाब इमामबाड़ा के मध्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इधर से जाएं

  • डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से कपूरथला, आइटी।
  • बालागंज चौराहे से कैंपवेल रोड को।
  • घंटाघर से दुर्गा देवी मार्ग से बाएं, कुडिय़ा घाट बंधा रोड।
  • डालीगंज पुल से दाहिने आइटी चौराहा, कपूरथला।
  • मेडिकल कॉलेज चौराहा, डालीगंज से।
  • चौक कोनेश्वर से।
  • मेडिकल कॉलेज चौराहा से चौक।
  • शाहमीना तिराहा रकाबगंज पुल की ओर।
  • बंधा रोड नए पुल के रास्ते।
  • कोनेश्वर या दुर्गा देवी मार्ग, बंधा रोड से।

जरूरत पडऩे पर प्रतिबंधित मार्ग से निकाला जाएगा एंबुलेंस को

एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि अगर जुलूस के मार्ग पर कोई एंबुलेंस या मरीज फंसा है तो उसे अवश्य साइड देकर निकाला जाएगा। मरीज को किसी भी हाल में रोका नहीं जाएगा। इस बावत तीमारदार ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2483800 पर सूचना दे सकते हैं। उनकी तत्काल मदद करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.