विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Today: लखनऊ में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज भी 24 जिलों में खूब बरसेंगे बादल

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:20 AM (IST)

लखनऊ में सितंबर की बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, हनुमान सेतु इलाके में 200.8 मिमी वर्षा दर्ज ...और पढ़ें

बारिश में मरीन ड्राइव पर टहलने आए युवक हर्ष, आलोक, ऋषभ व अन्य मस्ती करते हुए। रंगनाथ तिवारी

बारिश में मरीन ड्राइव पर टहलने आए युवक हर्ष, आलोक, ऋषभ व अन्य मस्ती करते हुए। रंगनाथ तिवारी

HighLights

  1. लखनऊ में सितंबर की बारिश ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड।

  2. आज यूपी के 24 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट।

  3. सोमवार से बारिश का दौर थमने, मानसून की विदाई के आसार।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में सितंबर में वर्षा ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए। शनिवार को हनुमान सेतु इलाके में 200.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह मौसम विभाग के इतिहास लखनऊ में सितंबर माह में सर्वाधिक बारिश है। रविवार को भी 24 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान करीब 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने डीप अवदाब के कारण पिछले 50 घंटों से राजधानी में लगातार बारिश हो रही है, जिससे लगातार दूसरे दिन लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सितंबर के महीने में लोगों को नवंबर जैसी ठंड का एहसास हो रहा है।

इन जिलों में भीषण बारिश को लेकर रेड अलर्ट
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर अमरोहा, संभल, बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

80492459

राम-राम बैंक चौराहे के पास जलभराव से निकलते बुजुर्ग। हृदेश चंदेल


 

 बरेली में सितंबर में ही सर्दी का अहसास

लखनऊ और बरेली समेत ज्यादातर जिलों में सामान्य तौर पर सितंबर के आखिरी दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहता है, लेकिन पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और हवा चलने के कारण दिन का तापमान तेजी से नीचे लुढ़का है। बरेली में पहली बार दिन का पारा 21.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां प्रदेश में सबसे ठंडा दिन रहा।

23 डिग्री सेल्सियस के साथ हरदोई दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। करीब 40 जिलों में लगातार बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ी और धूप न निकलने से दिन में भी गर्मी गायब है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। राजधानी में रात के पारे में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।

कल से बदलेगा मौसम, थमेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिससे प्रदेश के अधिकतर जिलों में जारी भारी बारिश का सिलसिला थम जाएगा। रविवार रात से बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी तंत्र का असर कम होने लगेगा। दो-तीन दिन पूर्वी एवं दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम फुहारें पड़ सकती हैं। अक्टूबर पहले सप्ताह से प्रदेशभर से मानसून की विदाई के आसार हैं।

image - 2026-09-27T071543.336

AI Image


 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी का निर्देश: बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल मिले राहत, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे ने महिला ट्रैक मेंटेनर्स के बदले कैडर, अब पटरियों की देखभाल के लिए नहीं उठाना पड़ेगा हथौड़ा