विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेलवे प्रशासन ने बढ़ाई सुविधा, इन शहरों की यात्रा होगी आसान; मिलेंगी कंफर्म सीटें

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 24 Mar 2022 02:58 PM (IST)

रेलवे प्रशासन अब स्‍पेशल ट्रेनों में अतिरिक्‍त बोगियां लगाने जा रहा है। अब यात्रियों को ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्‍ट ...और पढ़ें

अब इन शहरों में ट्रेन से सफर करने के लिए यात्रा होगी आसान।
अब इन शहरों में ट्रेन से सफर करने के लिए यात्रा होगी आसान।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। अगर आप गर्मी की छुट्टी में बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं और ट्रेनों की लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान हैं। ऐसे में रेलवे इस दिक्कत को दूर करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे उन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाएगा जो चंडीगढ़ और जम्मूतवी जैसे मनोरम स्थलों वाले स्टेशनों की ओर जाती हैं। इन अतिरिक्त बोगियों के लगने के बाद वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की सीटें कंफर्म हो जाएंगी।

इन दिनों माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले यात्रियों की सबसे अधिक डिमांड है। यहीं कारण है कि बेगमपुरा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। रेलवे ने कुछ ट्रेनें चिन्हित की हैं। जिनमें तीन माह की अवधि के लिए अस्थायी तौर पर अतिरिक्त बोगियां लगेंगी जो यात्री चंडीगढ़ होकर शिमला व मनाली की ओर जाना चाहते हैं। उनके लिए रेलवे ट्रेन नंबर 12231/12232 लखनऊ-चंडीगढ सुपरफास्ट एक्‍सप्रेस में स्लीपर क्लास की एक बोगी लखनऊ से 26 मार्च से 25 जून तक व चंडीगढ़ से 29 मार्च से 28 जून तक लगाएगा।

इसी तरह इसका लिंक रैक होने के कारण 14218/14217 चंडीगढ-प्रयागराज ऊंचाहार एक्‍सप्रेस में भी स्लीपर की एक अतिरिक्त बोगी चंडीगढ़ से 27 मार्च से 26 जून तक व प्रयागराज से 28 मार्च से 27 जून तक लगेगी। वहीं जम्मूतवी जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ट्रेन नंबर 12237/12238 वाराणसी-जम्‍मूतवी बेगमपुरा एक्‍सप्रेस में एसी थर्ड की एक बोगी वाराणसी से 26 मार्च से 25 जून तक व जम्‍मूतवी से 27 मार्च से 26 जून तक लगाएगा।

अमृतसर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए ट्रेन नंबर 14650/14649 अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्‍सप्रेस में स्लीपर की दो बोगियां अमृतसर से 26 मार्च से 25 जून तक व जयनगर से 29 मार्च से 28 जून तक लगायी जाएगी।

वहीं ट्रेन नंबर 14674/14673 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्‍सप्रेस में स्लीपर क्लास की दो अतिरिक्त बोगी अमृतसर से 27 मार्च से 26 जून तक व जयनगर से 28 मार्च से 27 जून तक लगेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।