विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ पुलिस लाइन में सिपाही ने अफसरों पर लगाए वसूली के आरोप, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Published: Fri, 08 May 2026 02:00 AM (IST)

सिपाही सुनील कुमार शुक्ला का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन में आरआई और अफसरों पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंटरनेट मीडिया पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह आरआई और अफसरों पर वसूली के आरोप लगा रहा है।

सिपाही ने आरोप लगाया कि लखनऊ के साथ ही विभिन्न जनपदों में पुलिस लाइन में ड्यूटी के नाम पर हर जवान से दो हजार रुपये प्रति माह वसूले जा रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने एडीसीपी लाइंस को मामले की विस्त्रत जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

वायरल वीडियो में सिपाही सुनील सबसे पहले अपना नाम बताते हुए कहा कि लाइन में तैनात आरआई गणना प्रभारी के जरिए वसूली का नेटवर्क चला रहे हैं। आरआई को आईपीएस द्वारा नियुक्त किया जाता है। आरआई वसूली के लिए एक गणना प्रभारी को नियुक्त करता है।

गणना प्रभारी अपनी सुविधा के अनुसार एक गार्द कमांडर की नियुक्ति करता है। गार्द कमांडर हर महीने प्रति सिपाही दो हजार रुपये वसूली करता है। ड्यूटी लगवाने के लिए सभी को दो हजार रुपये देने होते हैं। यह वसूली विभिन्न जनपदों की पुलिस लाइन में होती है।

सिपाही ने आरोप लगाया कि गार्द कमांडर और आरआई अपना रिस्सा रख लेता है। सिपाही ने आईपीएस को काले अंग्रेज के नाम से संबंधोतित करते हुए कहा कि वसूली का बाकी हिस्सा अफसरों को जाता है। सिपाही सुनील ने कार्रवाई की मांग की है।

सिपाही सुनील ने वीडियो में आरोप लगाया कि लखनऊ पुलिस लाइन में 110-120 गारद हैं। इसमें करीब 500 से 550 सिपाही और दीवान हैं। करीब 400 सिपाहियों को ड्यूटी मिलती है। 400 से दो हजार का गुणा करने पर आठ लाख की वसूली सिर्फ एक गणना से पुलिस लाइन में होती है।

गारद में तैनात सिपाही, दीवान, दारोगा को वेतन के अलावा टीए, डीए भी मिलता है। पुलिस लाइंस के आरआई ने बताया सुनील कुमार शुक्ला मूल रूप से अमेठी का रहने वाला है। वसूली के सारे आरोप निराधार हैं।

सिपाही सुनील की पत्नी भी आरक्षी हैं। वह रायबरेली में तैनात हैं। सिपाही की कुछ पारिवारिक दिक्कतें भी हैं। वह बुधवार से 20 दिन के अवकाश पर है।

यह भी पढ़ें- MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश, करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप