Move to Jagran APP

UP News: लखनऊ पुलिस व साइबर क्राइम सेल ने लाखों की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को मेरठ से किया गिरफ्तार

साइबर क्राइम सेल और विभूतिखंड पुलिस ने मेरठ से तीन साइबर जालसाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों ने विभूतिखंड के बिलाल टावर में आलीशान आफिस खोलकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए थे। विभूतिखंड पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 11:54 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 02:56 PM (IST)
UP News: लखनऊ पुलिस व साइबर क्राइम सेल ने लाखों की ठगी करने वाले तीन जालसाजों को मेरठ से किया गिरफ्तार
लाखों की ठगी करने वाले तीन जालसाज मेरठ से गिरफ्तार।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। साइबर क्राइम सेल और विभूतिखंड पुलिस ने मेरठ से तीन साइबर जालसाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों ने विभूतिखंड के बिलाल टावर में आलीशान आफिस खोलकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गए थे। विभूतिखंड पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

loksabha election banner

साइबर क्राइम सेल निरीक्षक रणजीत राय ने बताया कि मेरठ से फैजान अहमद खान निवासी खैराती खान मोहल्ला और मुशीर उर्फ रेहान अमेठी मऊ दरवाजा फरुखाबाद के अलावा मेरठ के ब्रम्हपुरी तारापुर डी-ब्लाक निवासी मो. यूनूश उर्फ मुनीर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से 20 लाख रुपये के कपड़े, मोबाइल फोन और कागजात बरामद किए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि इंडिया मार्ट से मैनुफैक्चरर व होलसेलर कपड़े व्यापारियों के मोबाइल नबंर लेते थे। स्थानीय भोले-भाले व्यापारियों से संपर्क करते थे। करोड़ों के माल लेने का झांसा देकर फर्जी चेक देते थे। माल बिकने पर पूरा पैसे देने के दावे करते थे। लेकिन 40 से 50 लाख का समान हो जाता था तो आफिस बंद कर फरार हो जाते थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने विभूतिखंड इलाके में आफिस खोली थी। इसके बाद ठगी कर फरार हो गए थे।

आधे दाम में बेचते थे कपड़े : पूछताछ में जालसाजों ने बताया है कि ठगी के बाद इन ब्रांडेड कपड़ों को वो मेरठ में ठेला लगाकर आधे दाम में बेच देते थे। इससे किसी को शक भी नहीं होता था। पुलिस इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.