लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च के दौरान कांग्रेस ने किया उल्लंघन, आरपी गौतम के साथ आराधना मिश्रा व इमरान मसूद गिरफ्तार
UPCC Samvidhan Raksha March: बिना जिला प्रशासन की अनुमति के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, माल एवेन्यु से हजरतगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक में संविधान बचाओ मार्च निकाल रहे थे।

कांग्रेस के नेता हजरतगंज चौराहे तक जाने के प्रयास में थे
HighLights
लखनऊ जिला प्रशासन ने नहीं दी थी संविधान बचाओ मार्च की अनुमति
कांग्रेस ने बताया संविधान बचाओ मार्च रद करने का आदेश संविधान की हत्या
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेताओं को गुरुवार दोपहर को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला प्रशासन से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से हजरतगंज तक संविधान बचाओ मार्च की अनुमति न मिलने के बाद भी कांग्रेस के नेता हजरतगंज चौराहे तक जाने के प्रयास में थे।
बिना जिला प्रशासन की अनुमति के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, माल एवेन्यु से हजरतगंज चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक में संविधान बचाओ मार्च निकाल रहे थे। जिला प्रशासन ने हजरतगंज और माल एवेन्यू को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी, तो पार्टी ने एक बार मार्च को रद कर पार्टी मुख्यालय में ही कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा की। इसके बाद फिर संविधान बचाओ मार्च निकालने के प्रयास किया गया।
संविधान बचाओ मार्च निकालने वाले उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके विरोध में उन्होंने सफाई दी कि भाजपा के इशारे पर जिला प्रशासन ने मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की आवाज़ को गिरफ्तारियों से दबाया नहीं जा सकता। संविधान की रक्षा का हमारा संघर्ष जारी रहेगा।