विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमूल के बाद अब पराग दूध होगा महंगा, गुरुवार से लागू होंगे गोल्ड और टोंड मिल्क के नए दाम

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:23 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 05:28 PM (IST)

अमूल के बाद अब लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें गुरुवार शाम ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पराग दूध के दाम गुरुवार शाम से बढ़ेंगे।

  2. एफसीएम गोल्ड दूध ₹4 प्रति लीटर महंगा।

  3. बढ़ी लागत के कारण कीमतों में संशोधन।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अमूल के बाद लखनऊ दुग्ध संघ (पराग ) ने भी गुरुवार से दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। शाम से नई दरें लागू होंगी। पराग के एफसीएम गोल्ड दूध के एक लीटर पैक की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये कर दी गई है।

उपभोक्ताओं को अब प्रति लीटर चार रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, 500 एमएल का पैक 36 रुपये के बजाय 38 रुपये में मिलेगा।

पराग टोंड मिल्क के दाम में भी दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एक लीटर का पैक अब 59 रुपये के बजाय 61 रुपये में मिलेगा। वहीं, 500 एमएल का पैक 30 रुपये से बढ़ाकर 31 रुपये कर दिया गया है।

पराग के महाप्रबंधक आइबी सिंह ने बताया कि दूध की लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में संशोधन किया गया है। नई दरें गुरुवार शाम से प्रभावी होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।