विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात, ताला तोड़कर उड़ाई दानपात्र की नकदी

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:01 PM (IST)

लखनऊ के आलमबाग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। चोरी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लखनऊ के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात।

  2. चोरों ने ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चुराई।

  3. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बेखौफ चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा । चोरों ने दो दिन पूर्व आलमबाग के चंदन नगर एसबीआई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर धावा बोल मंदिर का ताला तोड़ चोर अंदर घुसे और दानपात्र से नकदी चोरी कर फरार हो गए । चोर की यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आलमबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदर नगर एसबीआई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान पर धावा बोल बेखौफ चोर मंदिर में घुसा और मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़ उसमें रखी नगदी चोरी कर फरार हो गया।

चोर की करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार शोसल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने पर सक्रिय हुई आलमबाग पुलिस मामले की जांच में जुट गई। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक आलमबाग फूल चंद का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है लेकिन पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में चलती ट्रेन के नीचे गिरा युवक, यात्रियों ने चेन खींचकर बचाई जान