अब राशन कार्ड की E-KYC के लिए आधार केंद्र के नहीं लगाने होंगे चक्कर, राशन दुकान पर ही पूरी होगी प्रक्रिया
राशन कार्ड की ई-केवाईसी के लिए आधार केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी को वहां जाने की जरूरत नहीं है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
ई-केवाईसी के लिए आधार केंद्र जाना अनिवार्य नहीं।
सफल प्रमाणीकरण वाले राशन दुकान से करें प्रक्रिया।
केवल आधार अपडेट होने पर ही केंद्र पर जाएं।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने के लिए बड़ी संख्या में लाभार्थियों के आधार केंद्र पहुंचने से अनावश्यक भीड़ बढ़ रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हर राशन कार्ड धारक को ई-केवाईसी के लिए आधार केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं है।
जिन राशन कार्ड धारकों का आधार के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रमाणीकरण हो रहा है, उन्हें आधार केंद्र जाकर आधार अपडेट कराने की जरूरत नहीं है।
ऐसे लाभार्थी संबंधित राशन दुकान अथवा पीडीएस व्यवस्था के माध्यम से निर्धारित ई-केवाईसी और प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आधार में किसी तरह के अपडेट की आवश्यकता है। ऐसे मामलों में ही आधार केंद्र पर जाकर आवश्यक संशोधन कराया जाए।
