Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow News : लखनऊ के काकोरी में पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने युवक को मारी गोली, घायल

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 03:26 PM (IST)

    Lucknow Crime News सुनील लोधी शुक्रवार रात के विवाद से नाराज था। उसने अपने पिता हरि राम की लाइसेंसी दोनाली बंदूक ले जाकर अनिल गौतम के घर पर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद सुनील फरार हो गया। अनिल गोली लगने से घायल होकर लहूलुहान हो गया।

    Hero Image
    अनिल गौतम उर्फ गुड्डू की फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, जागरण, लखनऊ : पुरानी रंजिश को लेकर दबंग ने काकोरी में शनिवार को युवक के घर पर जाकर गोली मार दी। गोली युवक की पीठ पर लगी है। जिससे वह लहूलुहान हो कर गिर पड़ा। दबंग मौके से फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काकोरी में गोली चलने की सूचना से खलबली मच गई और वहां काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। घायल युवक के परिवार के सदस्य आनन फानन में उसे सामुदायिक केंद्र ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेज दिया।

    मोहद्दीनपुर गांव का अनिल गौतम उर्फ गुड्डू मकानों में बिजली की वायरिंग का काम करता है। गांव के ही सुनील लोधी से उसकी काफी पुरानी रंजिश है। शुक्रवार रात को दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अनिल गौतम शनिवार को दिन में करीब 12 से एक बजे के बीच अपने भाई संजय को आउटर रिंग रोड तक छोड़ने बाइक से जा रहा था। वह वापस घर लौटा। तभी सुनील लोधी ने उसे देख लिया।

    सुनील शुक्रवार रात के विवाद से नाराज था। उसने अपने पिता हरि राम की लाइसेंसी दोनाली बंदूक ले जाकर अनिल गौतम के घर पर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद सुनील फरार हो गया। अनिल गोली लगने से घायल होकर लहूलुहान हो गया। उसके पास में खड़े भाई संजय व परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल की। वही घायल को ट्रामा सेंटर भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व पीड़ित पक्ष दोनों नशे की आदी हैं और आपस में दोस्त भी हैं। पैसे के लेन देन को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।

    पीड़ित की मां ने तीन के खिलाफ कराई रिपोर्ट

    गोली कांड के मामले में घायल की मां शांति देवी ने गांव के ही शैलेन्द्र लोधी उर्फ गुड्डू, सचिन लोधी, बावुआ व अंकित के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।