विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र में भर रही सरकार की तिजोरी, लखनऊ में 24 घंटे में रजिस्ट्री से इकट्ठा हुआ 6.40 करोड़ का राजस्व

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:02 PM (IST)

लखनऊ में नवरात्र के दौरान संपत्ति पंजीकरण से सरकार को भारी राजस्व मिला है। एक ही दिन में 550 रजिस्ट्रियों ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. नवरात्र में 550 रजिस्ट्रियों से 6.40 करोड़ रुपये राजस्व मिला।

  2. स्टांप शुल्क से 5.39 करोड़, पंजीकरण फीस से 1 करोड़ प्राप्त।

  3. सरोजनीनगर कार्यालयों ने सर्वाधिक 3.88 करोड़ रुपये का राजस्व दिया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रजिस्ट्री कराने वाले अनेक लोगों को नवरात्र की प्रतीक्षा थी। प्रतिपदा से ही लोग उपनिबंधन कार्यालयों में जुटने लगे। नवरात्र के पहले रविवार था, जबकि दूसरे दिन सोमवार को दिनभर रजिस्ट्रियां कराई गईं।

तीसरे दिन यानी मंगलवार को छह उप निबंधक कार्यालयों में 550 रजिस्ट्री हुईं। इससे स्टांप शुल्क के रूप में 5.39 करोड़ रुपये और पंजीकरण फीस से एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इस तरह एक दिन में कुल 6.40 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

172 दस्तावेजों के पंजीकरण से प्राप्त हुआ 1.22 करोड़ का राजस्व

रजिस्ट्री से राजस्व प्राप्त करने में सरोजनीनगर के दोनों कार्यालय आगे रहे। सरोजनीनगर प्रथम व द्वितीय दोनों कार्यालयों में कुल 217 रजिस्ट्री हुईं और 3.88 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। बख्शी का तालाब (बीकेटी) में भी रजिस्ट्री का काम तेजी से हुआ। यहां 172 दस्तावेजों के पंजीकरण से 1.22 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

एसआरओ-5 में 60 रजिस्ट्री से 68.92 लाख रुपये, मोहनलालगंज में 84 रजिस्ट्री से 54.34 लाख रुपये और मलिहाबाद में 17 रजिस्ट्री से 5.43 लाख रुपये का राजस्व मिला। सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं सहायक आयुक्त स्टांप रमेश चंद ने बताया कि नवरात्र में अधिकतर लोग रजिस्ट्री कराते हैं। इसके दृष्टिगत निबंधन कार्यालयों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। लोगों की सुविधा के लिए देर शाम तक रजिस्ट्री की जा रही हैं।रजिस्ट्री से प्राप्त राजस्व का ब्योरा

रजिस्ट्री से प्राप्त राजस्व का ब्योरा

क्षेत्र संख्या / कोड राजस्व (रुपये में)
सरोजनीनगर प्रथम 108 2.01 करोड़
सरोजनीनगर द्वितीय 109 1.86 करोड़
बीकेटी 172 1.22 करोड़
एसआरओ-5 60 68.92 लाख
मोहनलालगंज 84 54.34 लाख
मलिहाबाद 17 5.43 लाख