यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निर्माण स्थलों पर ग्रीन सीट न लगाने पर लखनऊ नगर निगम ने लगाया जुर्माना, जानें-पूरा मामला
निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन सीट न लगाना महंगा पड़ सकता है। जुर्माना तो भरना होगा वहीं फिर भी ग्रीन सीट ...और पढ़ें

लखनऊ, जागरण संवाददाता। निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन सीट न लगाना महंगा पड़ सकता है। जुर्माना तो भरना होगा, वहीं फिर भी ग्रीन सीट नहीं लगाई तो वायु प्रदूषण फैलाने की धाराओं में नगर निगम अन्य कानूनी कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्माण स्थलों पर ग्रीन सीट न लगाने वालों पर अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी जुर्माना लगाने के साथ ही मलबा हटाया गया।
यहां हुई कार्रवाईः मुरली नगर गेट नंबर दो, एफ ब्लाक रिवर बैंक कालोनी, बर्फखाना, डिसूजा रोड, बेनी प्रसाद रोड, ओम नारायण बंसल मार्ग पर भवन निर्माणकर्ताओं पर दो हजार रुपये का जुर्माना लेबर कालोनी, मालवीय नगर, आंबेडकर नगर, राजाजीपुरम, ऐशबाग, राजाबजार, मोतीलाल नेहरू नगर, चंद्र भानु गुप्त नगर, व तिलक नगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड में इंद्राणी नगर, शास्त्री नगर रोड, मोती नगर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने, चरक चौराहा, भदेवां टेलीफोन एक्सचेंज, न्यू जनता प्लास्टिक स्टोर के सामने, तालकटोरा रोड, मिल रोड पर कई भवन निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए 32.40 टन मलबा हटाने के साथ ही 3,400 रुपये जुर्माना वसूला गया। महानगर, विवेकानंदपुरी, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में द्वारिकापुरी कालोनी, फैजाबाद रोड डालीगंज, मोहन मेकिंग रोड डालिगंज लकड़मंडी, गोड़ियन पुरवा डालीगंज, शंकर नगर, निराला नगर अलीगंज सेक्टर-जे, सेक्टर-ए बड़ा चांदगंज, शादाब कालोनी, चांदगंज गार्डेंन से करीब 32.50 टन मलबा को हटाया गया।
गोमतीनगर में एमजे ग्रांड लान के पास, विक्रांत खंड, ओमेक्स रेजीडेंसी, सरसवां अर्जुनगंज, स्टेडियम रोड, अर्जुनगंज व पेपर मिल कालोनी क्षेत्रा में निर्माणकर्ताओं के यहां से 21.50 टन मलबा हटाने के साथ ही 24,800 रुपये जुर्माना वसूला गया। अलामबाग के बाबूकुंज बिहारी, गीतापल्ली गुरूगोविन्द सिंह, ओमनगर पटेल नगर आर्दश नगर में आर्य समाज मंदिर के पास, पुराना सरदारी खेड़ा व हसनपुर तिराहे के पास से 15 टन मलबा हटाने के साथ छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बालागंज कैटल कैंचिग कालोनी, दुबग्गा से मल्लपुर पुलिस चौकी, कैम्पवेल रोड से 22 टन मलबा हटाने के साथ ही 10,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इंदिरानगर की लिबर्टी कालोनी, सी-ब्लाक ए-ब्लाक, बी-ब्लॉक से मलबा हटाने के साथ ही भवन स्वामियों से तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एल्डिको उद्यान-दो , उतरेठिया अंडरपास के पास, शहीदपथ सर्विस रोड, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, आयावर्त बैंक के आस-पास करीब 11.60 टन मलबा उठाते हुए आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
