विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ: राजू बनकर आमिर ने युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद बनाया मतांतरण का दबाव और 25 हजार भी ऐंठे

Published: Sun, 17 May 2026 11:33 AM (IST)

चिनहट में एक मुस्लिम युवक ने राजू बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया और मतांतरण का दबाव डाला।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिनहट इलाके में मुस्लिम युवक ने राजू नाम बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपिक का धर्म पता चलने पर पीड़िता ने दूरी बनायी तो उसने ब्लैकमेल करते यौन शोषण किया।

शादी की बात करने पर मतांतरण करने का दबाव बनाया। इनकार पर वीडियो डिलीट करने के एवज में 25 हजार ऐंठ लिए। मुकरने पर पीड़िता ने विरोध किया तो परिवार संग मिलकर पीटा। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के आदेश पर चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह है पूरा मामला

चिनहट निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि राजू शादी के नाम पर यौन शोषण करता रहा। इस दौरान आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ दिन बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपित राजू मुस्लिम है। उसका असली नाम आमिर है। पीड़िता ने दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपित ने दबाव बनाना शुरु कर दिया।

पीड़िता का वीडियो व फोटो मोबाइल पर दिखायी। ब्लैकमेल करते हुए उसने यौन शोषण का दबाव बनाया। पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपित ने मतांतरण की बात कही। बोला कि मतांतरण करने पर निकाह कर लेगा। इनकार करते हुए पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने की मांग की।

इसपर आरोपित ने 10 मई को उसे बुलाया। वीडियो डिलीट करने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की। व्यवस्था कर पीड़िता रुपये लेकर आरोपित के घर गयी। रुपये देने के बाद पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने को कहा तो आरोपित ने उसकी
पिटाई कर दी।

चीखपुकार मचने पर आरोपित के माता, पिता, भाई व बहन आए। गाली-गलौज करते हुए सभी ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। जिसमें वह चोटिल हो गयी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।