विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में प्लाट खरीदने का सुनहरा मौका, 2800-3800 रुपये वर्ग फीट का भाव, 3 हजार प्लाटों की बुकिंग शुरू

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:00 AM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी नई आवासीय योजनाओं, वरुण विहार और नैमिष नगर, में भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग 14 सितंबर से शुरू कर रहा है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 सितंबर को योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

  2. वरुण विहार ₹2800, नैमिष नगर ₹3800 प्रति वर्ग फीट दर।

  3. कुल 3010 भूखंडों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए की नई आवासीय योजना वरुण विहार में भूखंड की कीमत 2800 रुपये और नैमिष नगर में 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से भूखंडों की बिक्री की जाएगी।

14 सितंबर को नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना शुरू होगी। दोनों आवासीय योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे और 3010 हजार भूखंडों की आनलाइन बुकिंग खोली जाएगी।

72 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना 6580 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है। इसमें काशी और कैलाश खंड में 1926 भूखंड और सीतापुर रोड स्थित 3600 एकड़ क्षेत्र की नैमिष नगर योजना में 1084 भूखंडों का पंजीयन खोला जाएगा।

दोनों योजनाओं विभिन्न आय वर्गों के लिए हैं। इनमें 72 वर्ग मीटर से 450 वर्ग मीटर तक के भूखंड दिए जाएंगे। जो 18 मीटर से 45 मीटर चौड़ी सड़कों पर स्थित होंगे।

ये दोनों योजनाएं राजधानी के विस्तार को नई दिशा देंगी। इनसे शहर के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में आवासीय, व्यावसायिक और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।

वरुण विहार योजना में कार्यक्रम स्थल की तैयारियां जोरों पर

काकोरी में आगरा एक्सप्रेस वे के पास वरुण विहार योजना स्थल से दो आवासीय योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां तेज हैं।

आगरा एक्सप्रेस वे के पास 12 गांवों का अधिग्रहण कर एलडीए वरुण विहार योजना विकसित कर रहा है। योजना के तहत आने वाले गावो में किसानों से सहमति पत्र भरवाकर एलडीए जमीन का निर्धारित मुआवजा दे रही है।

एलडीए ने दोना ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के लिए स्थल को चिन्हित किया है। कार्य क्रम स्थल मिट्टी को बराबर करने का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए तीन पार्किंग बनाई जा रही है, जिसमे वीआईपी पार्किंग भी शामिल है।

कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वीआईपी मार्ग तैयार किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

वरुण विहार के भूखंड 1926

क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) भूखंडों की संख्या पंजीकरण धनराशि (₹)
112.5 1144 1,69,470.00
162 268 2,44,036.80
200 340 3,01,280.00
288 30 4,33,843.20
300 39 4,51,920.00
450 105 6,77,880.00

नैमिष नगर के भूखंड 1084

क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) भूखंडों की संख्या पंजीकरण धनराशि (₹)
72 173 1,52,000.00
112.5 327 2,37,500.00
162 282 3,42,000.00
200 218 4,13,820.00
288 66 6,08,000.00
450 18 9,50,000.00

यह भी पढ़ें- अनंत नगर योजना के 460 प्लाटों के लिए 8229 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, लॉटरी से होगा आवंटन

यह भी पढ़ें- लॉटरी में नाम आने पर खुशी से खिले चेहरे: मुरादाबाद में दिव्यांग, SC/ST व OBC को सह्याद्री पॉकेट-ए में मिले प्लाट