विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ: LDA की 'वरुण विहार' और 'नैमिष नगर' योजना में प्लॉट पाने का एक और मौका, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:01 AM (IST)

एलडीए ने वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं के भूखंडों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।

  2. बैंक अवकाश और आवेदकों की सुविधा हेतु निर्णय।

  3. एकमुश्त भुगतान करने वालों को मिलेगी वरीयता।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए की महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजनाओं (वरुण विहार व नैमिष नगर योजना) के भूखंडों के पंजीकरण की अंतिम तारीख तीन दिन बढ़ा दी गई है। बैंकों

में अवकाश व आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब इच्छुक लोग 27 अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, माह के चौथे शनिवार व रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश के कारण आवेदकों को पंजीकरण धनराशि जमा करने में असुविधा हो सकती थी। इसे ध्यान में रखकर पंजीकरण की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर कर दी गई है, ताकि इच्छुक आवेदकों को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।

भूखंडों के लिए पंजीकरण प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। साथ ही वरुण विहार व नैमिष नगर योजनाओं में आवेदन करने वाले जो आवेदक एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुनेंगे, उन्हें भूखंडों के आवंटन में वरीयता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ वालों का इंतजार खत्म: गोमती रिवर फ्रंट खोलने को लेकर आया बड़ा अपडेट, LDA ने तैयार किया प्लान