विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में 14 अवैध प्लाटिंग को क‍िया गया ध्वस्त, इंद‍िरा नगर समेत 4 जगहों पर LDA की बड़ी कार्रवाई

Published: Mon, 30 Mar 2026 10:51 PM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी और दुबग्गा में बड़ी कार्रवाई की।

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

सांकेत‍िक तस्‍वीर।

HighLights

  1. एलडीए ने लखनऊ में 14 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कीं।

  2. चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी, दुबग्गा में चला अभियान।

  3. बिना ले-आउट स्वीकृति के हो रही थी प्लाटिंग।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने सोमवार को चिनहट, इंदिरा नगर, काकोरी व दुबग्गा में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही 14 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-तीन के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया, काकोरी के ग्राम-शिवरी में अभियान चलाया गया। इस दौरान रोहित कुमार, कपिल, रज्जन, राजू, मोहम्मद रईस, विनीत, सर्वेश व अन्य द्वारा 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही सात अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-पांच की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया, चिनहट के ग्राम-गोईला और इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाया गया। इस दौरान शिवपाल यादव, संजू कुमार व अन्य द्वारा 10 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही दो अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-सात के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया, दुबग्गा के ग्राम-मौरा में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद शहजाद, राधेश्याम, संजय, अशोक, राम सिंह, रवींद्र, धर्मेंद्र व अन्य द्वारा 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही पांच अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें- इकाना स्टेडियम के पास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन