विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इकाना स्टेडियम के पास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन

Published: Mon, 30 Mar 2026 10:43 PM (IST)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ...और पढ़ें

इकाना स्टेडियम के पास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था।

इकाना स्टेडियम के पास बदली रहेगी यातायात व्यवस्था।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अटल विहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार (एक अप्रैल) को आईपीएल का लखनऊ सुपर जाइंट्स व दिल्ली के बीच मैच खेला जाना है। इसे देखते हुए इकाना स्टेडियम व आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार को भारी, बड़े वाहन का डायवर्जन व नो-इंट्री का समय रात 11 बजे से न होकर मैच की समाप्ति के बाद यातायात सामान होने पर शुरू होगा।

वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

यहां रहेगी रोक

  • कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।
  • शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड/रायबरेली रोड/अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।
  • गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुलतानपुर रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा व अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ रोक रहेगी।
  • उतरेठिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड/कैंंट रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन उतरेठिया अंडरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा/कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।
  • हुसड़िया अंडरपास चौराहा की तरफ से अहिमामऊ चौराहा/शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
  • लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा/सुलतानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।
  • सुलतानपुर रोड की तरफ से अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
  • सुलतापुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ से एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ रोक रहेगी।
  • कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले अहिमामऊ रैम्प से नही उतर सकेगा।
  • कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट/पुलिस मुख्यालय/गोमतीनगर की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
  • अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
  • सुलतानपुर मार्ग से आने व जाने वाले बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन सुलतानपुर रोड से अहिमामऊ अथवा अहिमामऊ चौराहे से सुलतानपुर रोड की तरफ रोक रहेगा।

यहां से जाएं

  • कमता तिराहा/इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा/समतामूलक चौराहा/लालबत्ती चौराहा/करियप्पा चौराहा/तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा व इन्दिरा नहर चौराहा से होते हुए किसान पथ होकर जा सकेगें ।
  • बाराबिरवा चौराहा/बंगलाबाजार चौराहा/तेलीबाग चौराहा/करियप्पा चौराहा/लालबत्ती चौराहा/1090 चौराहा अथवा दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जा सकेगें ।
  • अमूल डेरी कटिंग से बांये वृन्दावन योजना अथवा कबीरपुर किसान पथ होकर जा सकेगें ।
  • तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा/करियप्पा चौराहा अथवा हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जा सकेंगे ।
  • शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुये जा सकेंगे ।
  • लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जायेगा जो लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर होकर जा सकेंगे।
  • अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जा सकेंगे।
  • शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।
  • शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदान्ता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जायेगा। साथ ही शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर समय 14:00 बजे से रात्रि में मैच समाप्ति तक यू-टर्न प्रतिबन्धित रहेगा एवं अहिमामऊ रैम्प से उतरकर मात्र बांयी ओर जाना ही अनुमन्य होगा।
  • अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा से संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते जा सकेंगे।
  • कबीरपुर तिराहे से किसानपथ होते हुये आ-जा सकेंगे।

शहीद पथ का प्रयोग करने से बचें

डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि मैच के कारण शहीदपथ पर दो से नौ के मध्य वाहनों का दवाब रहनें की सम्भावना है अतः दर्शकों के अतरिक्त कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जानें वाले समस्त वाहन चालक असुविधा से बचनें के लिये कृपया शहीदपथ का प्रयोग करनें से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

साथ ही इकाना स्टेडियम के पार्किंग में जानें वाले बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना पड़ेगा व इकाना स्टेडियम के आवागमन के लिये यातायात दवाब से बचनें के लिये शहीदपथ के स्थान पर अर्जुनगंज/कैंट मार्ग का भी प्रयोग कर सकते है।

यह भी पढ़ें- इकाना स्टेडियम के आस-पास के इलाके में किया रूट डायवर्जन, निजी और छोटी टैक्सियों को शहीदपथ पर आने-जाने की अनुमति