विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इकाना स्टेडियम के आस-पास के इलाके में किया रूट डायवर्जन, निजी और छोटी टैक्सियों को शहीदपथ पर आने-जाने की अनुमति

Published: Mon, 30 Mar 2026 10:31 PM (IST)

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैच के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार को आइपीएल का लखनऊ सुपर जायंट्स व दिल्ली के बीच मैच खेला जाना है। डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि मैच के दौरान शहीद पथ पर सिर्फ निजी वाहन और छोटी टैक्सी को आने-जाने की अनुमति दी गई है। अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

रोडवेज बसें/निजी बसें व्यवसायिक वाहन

  • - शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यावसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबंधित रहेंगे। अन्य वैकल्पिक मार्ग खुले होंगे। निजी वाहनों एवं किराये की टैक्सी/कार आदि पर रोक नहीं होगी।
  • -सुलतानपुर रोड पर वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे और अर्जुनगंज कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से।
  • -रोडवेज की तरफ से जारी डायवर्जन प्लान प्राइवेट बसें भी सख्ती से पालन करेंगी।

सिटी बसें

-मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया एवं सुशांत गोल्फ सिटी के मध्य नहीं रुकेंगी एवं सड़क की दायीं ओर चलेंगी।

आटो/ई-रिक्शाः

  • -ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबंधित है। ई-रिक्शा सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेगा।
  • -आटो भी शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे।
  • -अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा/आटो अहिमामऊ से बायीं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुये जी-20 तिराहे से गोमती नगर की तरफ जाएंगे।
  • -सुलतानपुर रोड से आने वाले आटो/ई-रिक्शा बायें मुड़कर लुलु माल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।
  • - किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठाएंगे।

ओला-उबर व अन्य किराए के वाहन

  • -सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही सवारी उतारेंगे।
  • -एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
  • -अर्जुनगंज की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से बायें मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जाएंगे।

निजी वाहनों की पार्किंग

  • -जिनके पास वाहन पास होगा, वे अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहे से पलासियो होते हुए चिह्नित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
  • - जिनके पास वाहन पास नहीं है वे भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को पलासियो माल में पार्किंग स्पेस दिया जाएगा। पलासियो माल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।

दो पहिया वाहन

  • -सभी दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए पलासियो माल के पीछे वाहन पार्क करेंगे।
  • पार्किंग के इंतजाम
  • - वीवीआइपी/वीआइपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर माल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे। स्टेडियम के पास किसी भी दशा में वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे।
  • - टिकट पर क्यूआर कोड होगा, जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।
  • - सुरक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अतिविशिष्ट दर्शकों के साथ आएंगे, उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • - मैच शुरू होने के तीन घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जाएगा, फिर प्रवेश अनुमन्य नहीं होगा। मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबारा स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • - पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थायी पिक एंड ड्राप स्टैंड होगा, जहां निजी वाहन, आटो रिक्शा सवारी उतार व बैठा सकेंगे।
  • - कोई भी व्यक्ति बिना ड्यूटी कार्ड या टिकट के स्टेडियम के अंदर प्रवेश नहीं करेगा, पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, अनधिकृत प्रवेश दंडनीय अपराध होगा।
  • - सिक्का, ईयरफोन, ज्वलनशील पदार्थ आदि पूर्णतः प्रतिबंधित है।
  • - स्टेडियम के आस-पास रहने वाले लोगों से अपील है कि मैच देखने के लिए स्टेडियम की तरफ जायें अन्यथा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। दर्शकों से अपील है कि 19:30 बजे से प्रारंभ हो रहे मैच के लिये छह से आठ बजे तक का पीक आवर से बचते हुए उसके पूर्व अथवा बाद में आने का प्रयास करें।