फ्री-होल्ड के नाम पर भाजपा विधायक से मांगी 25 लाख की घूस, एलडीए के चौकीदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एलडीए में भाजपा विधायक अनिल सिंह से अलीगंज स्थित भवन को फ्री-होल्ड कराने के नाम पर 25 लाख रुपये की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
भाजपा विधायक से अलीगंज भवन फ्री-होल्ड के लिए घूस मांगी।
एलडीए सचिव के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की गई।
चौकीदार राजकिशोर दुबे को पुलिस ने हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए में भ्रष्टाचार के नित-नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा प्रकरण भाजपा विधायक से अलीगंज भवन की पत्रावली स्वीकृत कराने के लिए 25 लाख रुपये घूस मांगने का है। धनराशि एलडीए सचिव सुशील प्रताप सिंह के नाम पर मांगी गई, सचिव ने एलडीए के चौकीदार को फटकारा और उसे गोमती नगर पुलिस के हवाले करा दिया।
पुरवा उन्नाव के विधायक अनिल सिंह का अलीगंज स्थित भवन को फ्री-होल्ड कराने की पत्रावली एलडीए में लंबित है। पिछले दिनों अलीगंज सेक्शन से पत्रावली मंगाई गई इसके बाद जालसाज सक्रिय हो गए। विधायक से 25 लाख रुपये की घूस मांगी गई। यह सूचना मिलने पर एलडीए में मंगलवार को हलचल तेज रही। सचिव ने चौकीदार राजकिशोर दुबे उर्फ पप्पू दुबे को तलब करके फटकारा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, इस मामले में सचिव की ओर से शिकायत के बाद कार्यवाही की गई है। अलीगंज के सेक्शन अधिकारी दिनेश शुक्ल की ओर से तहरीर दी गई और गोमती नगर पुलिस कर्मचारी को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- अंसल API में बड़ा फर्जीवाड़ा: सुशांत गोल्फ सिटी में 149 हेक्टेयर जमीन की डबल सेल, LDA ले सकता है बड़ा एक्शन
विधायक अनिल सिंह भी एलडीए कार्यालय पहुंचे हालांकि विधायक ने घूस मांगे जाने से इनकार किया है। इसके पहले विजिलेंस ने जेई व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
