विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंसल API में बड़ा फर्जीवाड़ा: सुशांत गोल्फ सिटी में 149 हेक्टेयर जमीन की डबल सेल, LDA ले सकता है बड़ा एक्शन

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:39 PM (IST)

अंसल एपीआई और उसके कंसोर्शियम सदस्यों ने लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में 149 हेक्टेयर भूमि को दो बार बेचा, जिसमें कृषि भूमि और प्लॉट दोनों शामिल थे।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. अंसल एपीआई ने सुशांत गोल्फ सिटी में भूमि की दोहरी बिक्री की।

  2. 149 हेक्टेयर भूमि को कृषि व प्लॉट के रूप में बेचा गया।

  3. एलडीए भूमि वापस लेने हेतु लैंड पूलिंग पर विचार कर रहा है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अंसल एपीआइ की सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप में जमकर गड़बड़ियां हुई हैं। प्रमोटर व कंसोर्शियम सदस्यों ने योजना की 149 हेक्टेयर भूमि का डबल सेल कर दिया। एक ही भूखंड को कृषि भूमि व प्लाट के रूप में बेचा गया।

इस भूमि को एलडीए लैंड पूलिंग नियम के तहत वापस ले सकती है। हालांकि इस पर निर्णय एनसीएलटी में 15 अक्टूबर काे होने वाली सुनवाई के बाद ही प्रभावी हो सकेगा।

हाईटेक टाउनशिप में अनुसूचित जाति के किसानों से भूमि खरीदने के लिए जिलाधिकारी की अनुमति जरूरी होती है। अनुमति पाने की प्रक्रिया से बचने के लिए अंसल ने अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को कंसोर्शियम में शामिल करके इनके माध्यम से अनुसूचित जाति के किसानों की भूमि जुटाई गई।

सदस्यों के पास थी 163 हेक्टेयर जमीन

नियमानुसार कंसोर्शियम सदस्य जमीन बेच नहीं सकते थे, मंडलायुक्त की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय जांच समिति ने पाया कि 12 गांवों के 846 कंसोर्शियम सदस्यों के पास 163 हेक्टेयर भूमि थी।

यह भी पढ़ें- ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाला गुजरात का गैंग गिरफ्तार, GRP ने महिलाओं समेत 7 को दबोचा; 6 लाख का माल बरामद

उसमें से 149 हेक्टेयर को पहले कृषि भूमि और बाद में प्रमोटर ने प्लाट के रूप में बेचा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, यह बिक्री पूरी तरह से अवैध थी। इस जमीन को वापस पाने के लिए लैंड पूलिंग आदि पर विचार कर रहे हैं।