ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाला गुजरात का गैंग गिरफ्तार, GRP ने महिलाओं समेत 7 को दबोचा; 6 लाख का माल बरामद
झांसी जीआरपी ने गुजरात के भावनगर से आए एक ट्रेन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में महिलाओं ...और पढ़ें
-1790696245122_m.webp)
HighLights
झांसी जीआरपी ने गुजरात के ट्रेन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।
महिलाओं सहित सात आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद।
लगभग छह लाख रुपये का चोरी किया सामान जब्त किया गया।
जागरण संवाददाता, झांसी। गुजरात के भावनगर जिले से परिवार के साथ झांसी आकर ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का जीआरपी ने खुलासा किया है। जीआरपी ने गिरोह में शामिल महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से करीब छह लाख रुपये का चोरी का माल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों से ट्रेन में चोरी की कई घटनाओं के बारे में जानकारी मिली है। अब पुलिस इनके आपराधिक इतिहास और दूसरे मामलों में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है।
बीते दिनों में ट्रेन में हुई एक चोरी के मामले में जीआरपी को सुराग मिले। जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने जीआरपी प्रभारी निरीक्षक लल्लू राम को टीम के साथ लगाया। इसी बीच मंगलवार दोपहर टीम ने रेलवे स्टेशन स्थित यॉर्ड मालगोदाम की तरफ जाने वाले ग्रुप डी रेस्ट हाऊस के पीछे पटरी के पास बैठे गैंग को पकड़ा।
मौके से गुजरात के भावनगर जिले के पालीताना थाना क्षेत्र के भीमवास मोहल्ला निवासी कृष्णा अमर भाई, अमर भाई, मनोज भाई, सोलंकी अमित दिलीप भाई, संगीता और ऊषा समेत सात लोगों को पकड़ा। इनके पास से सोने के दो कंगन, अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपये समेत अन्य जेवरात मिले। टीम में एसआइ रामप्रताप सिंह चन्देल, महिला एसआइ स्वाती शुक्ला, अखिलेश राय, आशू खान, योगेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, ममता दिवाकर व प्रियंका शामिल रहीं।
लॉज के रजिस्टर से खुला अहम राज
उदयपुर खजुराहो इण्टरसिटि में चोरी के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच दौरान पता चला कि घटना करने के बाद यह लोग चित्रा चौराहा स्थित एक लॉज में ठहरे थे। यहां ठहरने के दौरान जमा किए गए पहचान सम्बन्धी दस्तावेजों की जाँच की गई। लॉज में दिए गए आधार कार्ड से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिला।
भीड़ में घुल-मिलकर करते वारदात
पूछताछ में पता चला है कि यह गैंग ट्रेन के प्लैटफॉर्म पर रुकते ही यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। इसी दौरान सामान उठाने, गेट की तरफ बढ़ने या आगे निकलने की आपाधापी में यात्री कुछ क्षण के लिए अपने बैग पर ध्यान कम कर देता है। इसी का फायदा उठाकर चोरी की जाती है। इस तरह से यह झांसी समेत अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को शिकार बना चुके हैं।
सैकेण्डों में बैग के अन्दर से निकाल लिया था जेवरात से भरा पर्स
22 सितम्बर को आगरा से झांसी आ रहे सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलनि स्थित केके पुरी कॉलनि निवासी शुभम कुमार कौशल और उनकी पत्नी गैंग ने अपना शिकार बनाया था।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर: आग बुझाने के बाद गोदाम से मिला मजदूर का कंकाल, परिजनों की भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उदयपुर-खजुराहो इण्टरसिटि के झांसी स्टेशन पहुंचते ही दम्पति सामान लेकर गेट की तरफ बढ़े, इसी दौरान मौका पाकर गैंग ने सैकेण्डों में बैग के अन्दर रखा जेवरात से भरा पर्स निकाल लिया था। दम्पति को चोरी का पता तक नहीं चला। घर पहुँॉचने के बाद बैग खोला तो पर्स गायब था। इसके बाद शुभम ने जीआरपी पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई।
