विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब बिना पेड़ काटे बनेगा कागज, लखनऊ में लॉन्च हुआ ईको-फ्रेंडली 'कॉपियो' कॉपियर पेपर

Published: Thu, 06 Aug 2026 08:28 PM (IST)

क्वांटम पेपर्स और लखनऊ पेपर डिस्ट्रीब्यूटर्स ने लखनऊ में बिना पेड़ और लकड़ी के निर्मित ईको-फ्रेंडली 'कॉपियो' कॉपियर पेपर लॉन्च किया।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. लखनऊ में 'कॉपियो' ईको-फ्रेंडली कॉपियर पेपर का शुभारंभ हुआ।

  2. यह पेपर बिना पेड़ और लकड़ी के विशेष तकनीक से निर्मित।

  3. पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। जब दुनिया पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब प्रकृति के साथ विकास का संतुलन ही भविष्य का सबसे बड़ा मंत्र बन गया है। इसी सोच को साकार करते हुए मेसर्स क्वांटम पेपर्स और लखनऊ पेपर डिस्ट्रीब्यूटर्स ने राजधानी लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में बिना पेड़ और लकड़ी के निर्मित ईको-फ्रेंडली 'कॉपियो' कॉपियर पेपर का शुभारंभ किया।

यह केवल एक नए उत्पाद की लॉन्चिंग नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश है।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वैश्य नटवर गोयल ने कॉपियर पेपर का अनावरण करते हुए कहा, 'यह उत्पाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की मूल भावना को धरातल पर साकार करता है। इस कागज के निर्माण में न तो किसी लकड़ी का उपयोग किया गया है और न ही किसी पेड़ या जंगल की कटाई की गई है। उद्योग जगत की ऐसी पहलें जंगलों के कटान को रोकने में क्रांतिकारी भूमिका निभाएंगी।'

क्वांटम पेपर्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर संजय खोसला एवं लखनऊ पेपर डिस्ट्रीब्यूटर्स के संचालक आई. डी. गोयल ने बताया कि 'कॉपियो' कॉपियर पेपर को अत्याधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तकनीक से तैयार किया गया है। यह उच्च गुणवत्ता वाला कॉपियर पेपर प्रिंटिंग और फोटोकॉपी के उच्चतम मानकों को पूरा करता है, जिससे उपभोक्ताओं को एक बेहतर, टिकाऊ और पर्यावरण हितैषी विकल्प मिलेगा।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों से आए वितरकों, स्टेशनरी व्यवसायियों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों को उत्पाद की निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों तथा वितरण प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 10000 नए ग्राम संगठन, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा