विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बनेंगे 10000 नए ग्राम संगठन, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

Published: Thu, 06 Aug 2026 07:40 PM (IST)

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) ने प्रदेश में 10,000 नए ग्राम संगठन बनाने का निर्णय लिया है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. ग्राम संगठनों की संख्या 10,000 बढ़ाकर 75,460 की जाएगी।

  2. तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का अभियान।

  3. ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बेहतर संस्थागत सहयोग।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) ने प्रदेश में ग्राम संगठनों के विस्तार का निर्णय लिया है। इन संगठनों की संख्या को 65,460 से बढ़ाकर 75,460 किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में तीन करोड़ परिवारों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का अभियान चल रहा है।

ग्राम संगठनों की संख्या बढ़ने से नए स्वयं सहायता समूहों के गठन, निष्क्रिय समूहों को पुनः सक्रिय करने तथा सामुदायिक नेतृत्व को मजबूत करने में तेजी आएगी।

यूपीएसआरएलएम के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम संगठनों की संख्या में वृद्धि से स्वयं सहायता समूहों को बेहतर संस्थागत सहयोग मिलेगा। ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लक्ष्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से काम किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का मास्टरप्लान: 16 से 35 वर्ष के युवाओं से लिए जाएंगे सुझाव, उनकी आकांक्षाओं पर आधारित होगी यूपी की नई युवा नीति