विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow-Kanpur Expressway: अक्टूबर से शुरू हो सकेगा एक्सप्रेस वे का काम, हल्की व भारी वाहनों का बचेगा डेढ़ घंटे का समय

By Rafiya NazEdited By:
Published: Thu, 20 May 2021 01:26 PM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 04:36 PM (IST)

वर्तमान में कोरोना के कारण जमीनों के अधिगृहण सहित अन्य काम प्रभावित हो गए हैं। इसलिए काम में गति आने ...और पढ़ें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का जुलाई नहीं अक्टूबर 2021 में एनई का काम शुरू होने की उम्मीद।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे का जुलाई नहीं अक्टूबर 2021 में एनई का काम शुरू होने की उम्मीद।

लखनऊ, जेएनएन। पहले मार्च, फिर जुलाई और अब अक्टूबर 2021 से लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेस का काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि यह रूट दोनों जिलों वालों के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारी व हल्के वाहनों का समय करीब सवा से डेढ़ घंटे बचेगा। यह सफर तीस से चालीस मिनट में पूरा होगा। वर्तमान में कोरोना के कारण जमीनों के अधिगृहण सहित अन्य काम प्रभावित हो गए हैं। इसलिए काम में गति आने की तिथि बढ़ना तय है। रक्षा मंत्री एवं सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना के कारण हर प्रोजेक्ट में देरी हुई है, इसी क्रम में यह काम भी है। 

उनके मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ)। को जुलाई 2021 से इसका शिलान्यास करना था, लेकिन अब थोड़ा समय बढ़ गया है। हालांकि चंद माह पहले सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया था कि दिसंबर 2022 में यह एनई (नेशनल एक्सप्रेस) छह बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन उस समय कोरोना का संक्रमण नियंत्रण में था। 4733.60 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से एक नई इबारत लिखने की तैयारी है। एलीवेटेड फ्लाईओवर बनने के बाद जाम, प्रदूषण से जहां मुक्ति मिलेगी, वहीं दुर्घटनाओं के ग्राफ में भी कमी आएगी। उधर 450 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण का काम कोरोना का संक्रमण मई के तीसरे सप्ताह में कम होते देख तेज कर दिया गया है। यह काम अप्रैल में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ थ। 

लखनऊ कानपुर हाईवे छह लेन का होगा, जिसे जरूरत के हिसाब से आठ लेन भी किया जा सकेगा। वर्तमान में लखनऊ-कानपुर को एनएच 27 का दर्जा प्राप्त है। अब एलीवेटेड को प्राधिकरण ने एनई छह का दर्जा दिया है। ये हाईवे बनने से कानपुर का सफर और सुखद हो जाएगा।

प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक, शहीद पथ के निकट एनएच 27 के जंक्शन से प्रारंभ होकर बनी, कांठा व अमरसास को जोडऩे वाले और कानपुर के निकट एनएच 27 के जंक्शन को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस नए राष्ट्रीय राजमार्ग एनई छह के नाम से जाना जाएगा। खास बात है कि इस परियोजना में शहीद पथ से लेकर बनी तक सेंट्रल डिवाइडर पर ङ्क्षसगल पिलर पर छह लेने की एलीवेटेड सड़क बनेगी और बनी के बाद यह नियंत्रित इंट्री और उन्नाव से कानपुर के क्षेत्र में छह लेने की सड़क बनेगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।