विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NE-6 के नाम से जाना जाएगा Lucknow-Kanpur Expressway, जुलाई से शुरू होगा काम

By Rafiya NazEdited By:
Published: Tue, 09 Mar 2021 06:11 PM (IST)

लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेस एनई 6 का जो काम मार्च 2021 से शुरू होना था अब वह जुलाई 2021 से ...और पढ़ें

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस एनई का काम 6 अब जुलाई 2021 से शुरू किया जाएगा।
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस एनई का काम 6 अब जुलाई 2021 से शुरू किया जाएगा।

लखनऊ [अंशू दीक्षित]। राजधानी से कानपुर एक्सप्रेस एनई 6 का जो काम मार्च 2021 से शुरू होना था, अब वह जुलाई 2021 से शुरू किया जाएगा। इसके पीछे 450 हेक्टेअर जमीन का अधिगृहण पूरी तरह से न कर पाना बताया जा रहा है। अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) को 62.755 किमी. हाई वे बनाने पर 4733.60 करोड़ रुपये खर्च आएगा। एक्सप्रेस को आठ लेन के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वर्तमान में लखनऊ से कानपुर को एनएच 27 का दर्जा है। अब एलीवेटेड को प्राधिकरण ने एनई 6 का दर्जा दिया है। यह हाईवे बनने से कानपुर का सफर और सुखद हो जाएगा। 

प्राधिकरण अफसरों के मुताबिक शहीद पथ के निकट एनएच 27 के जंक्शन से प्रारंभ होकर बनी, कांठा व अमरसास को जोड़ने वाले और कानपुर के निकट  एनएच 27 के जंक्शन को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस को नए राष्ट्रीय राजमार्ग एनई छह के नाम से जाना जाएगा। यह एलीवेटेड एक्सप्रेस वे बनने के बाद प्रदूषण का ग्राफ जहां कम होगा, वहीं ट्रैफिक की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। खासबात है कि इस परियोजना में शहीद पथ से लेकर बनी तक सेंट्रल डिवाइडर पर सिंगल पिलर पर छह लेने की एलीवेटेड सड़क बनेगी और बनी  के बाद  यह नियंत्रित इंट्री और उन्नाव से कानपुर के क्षेत्र में छह लेने की सड़क बनेगी। लखनऊ और कानपुर शहर को डिफेंस कॉरिडोर में सम्मिलित कर देने के बाद से यह नवीन घोषित  एक्सप्रेस वे डिफेंस कारिडोर की मुख्य जीवन धारा के रूप में विकसित होगी। 

एक नजर में लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे 

  • कुल लागत 4733.50 करोड़
  • जमीनें अधिगृहित की जाएंगी करीब 450 हेक्टेअर
  • मुआवज दिया गया किसानों को करीब 900 करोड़
  • आठ लेन का होगा एक्सप्रेस वे , चलेगा छह लेन 
  • एक होगा टोल प्लाजा 
  • एक्सप्रेस वे की लंबाई होगी 62.755 किमी. 
  • प्रमुख पुल रास्ते में बनेंगे दो  
  • छोटे पुल बनाए जाएंगे करीब 26
  • सोलह वाहन अंडर पास होंगे 
  • पैदल चलने के लिए 22 होंगे अंडर पास 
  • एक होगा आरओबी
  • पुलिया की संख्या 

सर्विस रोड की संख्या छह 

एनएचआइ प्रोजेक्ट महाप्रबंधक एनएन गिरी ने बताया कि जमीनों को लेकर काम चल रहा है। इसलिए अभी तीन माह का समय और लग सकता है। काम जल्द शुरू हो उसके लिए पूरा प्रयास जारी है। एनई 6 अपने आप में बेहतरीन एलीवेटेड एक्सप्रेस वे होगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।