विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाया गया, अगले आदेशों तक नहीं लगेगा टोल

Published: Wed, 05 Aug 2026 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2026 02:52 PM (IST)

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के मामले में परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया है और टोल अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को हटाया गया।

  2. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल अगले आदेश तक निरस्त।

  3. आईआईटी खड़कपुर टीम एक्सप्रेसवे धंसने की जांच करेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के मामले में परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर बरेली की परियोजना निदेशक नवरत्न को नई जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के टोल को अगले आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है। एक्सप्रेसवे की जांच के लिए आईआईटी खड़कपुर की टीम दो दिनों में मौके पर पहुंचकर जांच करेगी और आगामी एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसके अलावा पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी गौतम विशाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यदायी संस्था पीएनसी के खिलाफ भी नॉन परफॉर्मर की कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा जो भी नुकसान अभी तक हुआ है उसकी भरपाई भी कार्यदायी संस्था करेगी और टोल की भरपाई भी कार्यदायी संस्था से की जाएगीl

इसके अलावा 6 अगस्त तक मरम्मत से जुड़ा पूरा काम कर लिया जाएगा। वर्तमान में 5 किलोमीटर का डायवर्जन एक्सप्रेसवे पर किया गया है। उन्होंने दावा किया है वाहनों की गति धीमी नहीं हुई है और ना ही वाहनों की संख्या पूर्व की तुलना में कम हुई है।

यह भी पढ़ें- यूपी में पांच एक्सप्रेसवे का होगा विस्तारीकरण, खरीदी जाएगी जमीन; लिस्ट में आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेसवे भी