सोने की बताकर तांबे की थमा दी 2.8 किलो ईंट, लखनऊ में व्यापारी से 20 लाख ठगने वाला अनवर गिरफ्तार
लखनऊ के चौक में सर्राफ को सोने की ईंट बताकर कांस्य की ईंटें थमाकर 20 लाख रुपये और 2.8 किलो ...और पढ़ें
-1791443729015_m.webp)
ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
लखनऊ में सर्राफ से सोने की ईंट बताकर ठगी।
गिरोह का एक सदस्य अनवर 18.50 लाख के साथ गिरफ्तार।
पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी।
जागरण सवाददाता, लखनऊ। चौक में सर्राफ को सोने की ईंट बताकर कांस्य की चार ईंटें थमाकर 20 लाख रुपये और 2.8 किलो सोने के गहने ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य गिरफ्तार हुआ है।
उसके पास से 18.50 लाख रुपये और दो सौ ग्राम से ज्यादा सोने के गहने मिले हैं। पीर बुखारा के रहने वाले सराफ संजीव कुमार रस्तोगी ने 10 सितंबर को चौक थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था।
उनका आरोप था कि ठगों ने असली सोना बताकर सोने की परत चढ़ी कांस्य की चार ईंटें दीं। बदले में 2.861 किलो सोने के गहने व 20 लाख रुपये ले लिए।
जांच के दौरान हापुड़ के खजूरी कोठी निवासी अनवर का नाम सामने आया। उसे जनेश्वर मिश्र पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के आशू, मुसाहिद और सरफराज अभी फरार हैं।
लखनऊ के कई सर्राफ निशाने पर थे
पूछताछ में पता चला कि गिरोह करीब डेढ़ साल से इस तरह की ठगी की तैयारी कर रहा था। उसके निशाने पर लखनऊ के कई सराफ थे। पहचान छिपाने के लिए सतर्कता बरते थे।
एक मोबाइल फोन और सिम का इस्तेमाल सिर्फ एक सराफ को काल करने के लिए करते थे। लखनऊ पहुंचने के बाद ही फोन आन करते थे। अपने निजी मोबाइल और पहचान से जुड़े दस्तावेज भी साथ नहीं रखते थे। निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बसों का अधिक इस्तेमाल करते थे।
