विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र पर लखनऊ के जनभवन में भव्य गरबा महोत्सव का आगाज, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं मौजूद

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:34 AM (IST)

लखनऊ के जन भवन में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहीं।

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा की आरती करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर बाेबडे व अन्य

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मां दुर्गा की आरती करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर बाेबडे व अन्य

HighLights

  1. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में गरबा महोत्सव।

  2. जन भवन, लखनऊ में शारदीय नवरात्र उत्सव।

  3. भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शारदीय नवरात्र में जन भवन का परिसर मां दुर्गा की भक्ति, आस्था और उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा। सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में आयोजित गरबा महोत्सव में भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।

मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा नृत्य के जरिये नवरात्र की परंपराओं और भारतीय लोक संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी।

81122644

19 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव

नृत्य की लय, पारंपरिक परिधानों की रंगत और मां दुर्गा की आराधना ने आयोजन को विशेष बना दिया। विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थाओं के विद्यार्थियों के साथ जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। यह नौ दिवसीय गरबा महोत्सव 19 अक्टूबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सेलेस्टियल होटल के 10वें फ्लोर से गिरकर युवती की मौत, दोस्त के साथ ठहरी थी; युवक फरार