विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के निवेशकों ने सेंसेक्स की उछाल का उठाया फायदा, 8 दिन में कमाए ₹3400 करोड़

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:14 PM (IST)

राजधानी लखनऊ के निवेशकों ने पिछले आठ दिनों में सेंसेक्स की लगातार उछाल से 3400 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया है।

AI IMAGE ।।  कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये की मजबूती और अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने बाजार में यह उत्साह पैदा किया है।

AI IMAGE ।। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, रुपये की मजबूती और अमेरिकी चुनाव के नतीजों ने बाजार में यह उत्साह पैदा किया है।

HighLights

  1. लखनऊ निवेशकों ने आठ दिन में 3400 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

  2. सेंसेक्स 81,028.02 पर बंद हुआ, निवेशकों में उत्साह बढ़ा।

  3. कच्चे तेल की गिरावट और रुपये की मजबूती ने बाजार को सहारा दिया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। आठ दिनों से सेंसेक्स में बनी उछाल ने राजधानी के लोगों को मालामाल कर दिया है। शुक्रवार को 81 हजार से अधिक पर बंद हुए सेंसेक्स ने आठ माह बाद फिर से निवेशकों को बाजार की तरफ रुख करने को मजबूर कर दिया है। सोने-चांदी में परंपरागत निवेश करने वालों को सेंसेक्स की उछाल म्यूचुअल फंड, शेयर में निवेश के लिए आकर्षित कर रहा है।

नतीजा यह रहा कि छह नवंबर को भी सेंसेक्स 1718.02 की छलांग लगाते हुए 81,028.02 पर बंद हुआ। एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआइ) के आंकड़े बताते हैं कि सेंसेक्स के 84 लाख करोड़ में 58 हजार करोड़ का निवेश सिर्फ राजधानी लखनऊ का है, जो दशमलव सात प्रतिशत है। इस निवेश में बैंकों, बड़े उद्यमियों, ट्रस्ट, कंपनियों के साथ ही आम लोगों का पैसा लगा है।

मार्केट में उछाल आने से राजधानी के निवेशकों को तीन हजार चार सौ करोड़ से अधिक का मुनाफा हुआ है। जो राजधानी के निवेशकों द्वारा निवेश की गई 58 हजार करोड़ राशि का सिर्फ छह प्रतिशत है। म्युचुअल फडर डिस्ट्रीब्यूटर रुपेश जेटली कहते हैं कि मार्केट में एक दम से बूम धनतेरस के पहले से आने से बाजार में रौनक है।

निवेशकों में उत्साह है क्योंकि कच्चे तेल के दाम 118 बैरल से 97.57 बैरल पर आ गए हैं। रुपया भी पहले से काफी मजबूत हुआ है। जो रुपया 97 चल रहा था, वह डालर के मुकाबले शुक्रवार को 93.93 पर रहा। इसके अलावा अमेरिका के चुनाव ने विदेशी व देशी निवेशकों के मन को मजबूती दी है। कुल मिलाकर अब डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का चुनाव में कम सीटें आने से कांग्रेस में किसी भी तरह का विधेयक पारित कराना आसान नहीं होगा।जेटली के मुताबिक भारत व विदेशी निवेशक जो लांग टर्म कैपिटल गेन (एलजीसीजी) पर 12 प्रतिशत टैक्स लगने से निराश थे, उसमें भी आगामी वित्तीय बजट में बदलाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। निवेशक इस 12 प्रतिशत टैक्स को हटाने की मांग कर रहे हैं। अगर यह टैक्स हटता है या इसे कम किया जाता है तो निवेशकों का सेंसेक्स में निवेश बढ़ना तय माना जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।