लखनऊ में शराब पार्टी के बाद हिस्ट्रीशीटर 'कालिया' की ईंट से कूंचकर हत्या, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मानकनगर, लखनऊ में एक हिस्ट्रीशीटर रमाशंकर उर्फ छोटू की शराब पार्टी के बाद ईंट से वार कर हत्या कर दी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मानकनगर में हिस्ट्रीशीटर रमाशंकर की ईंट से हत्या।
शराब पार्टी के दौरान या बाद में हुई वारदात।
पड़ोसी वीरेश सिंह व अज्ञात पर हत्या का केस।
जागरण टीम, लखनऊ। मानकनगर स्थित मंगलखेड़ा रामनगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर की मकान की छत पर ईंट से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गयी। घटना के समय हिस्ट्रीशीटर बगल में रहने वाले व्यक्ति व अन्य चार-पांच संग शराब पार्टी कर रहा था।
मंगलवार सुबह परिवारजन छत पर गए तो पिता का खून से लथपथ शव मिला। डायल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फारेंसिक टीम संग छानबीन की। छोटे बेटे की तहरीर पर एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
रामनगर मंगलखेड़ा निवासी बुजुर्ग मां सिट्टन देवी, बड़े भाई उमाशंकर और छोटे बेटे आशु के साथ रहने वाले 55 वर्षीय रमाशंकर उर्फ छोटू उर्फ कालिया का बड़ा बेटा विवेक आशियाना में पैथोलाजी लैब चलाता है। बेटी खुशी का विवाह हो चुका है। नगर निगम जोन - 6 में सफाई कर्मी का काम करने वाले उमाशंकर ने बताया कि रमाशंकर अक्सर घर पर ही दोस्तों को बुलाकर खाने-पीने की दावत करता था।
सोमवार रात को भी करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला वीरेश सिंह अपने चार-पांच अन्य अज्ञात साथियों संग उनके घर आया और मकान की छत पर टीन शेड के नीचे रात करीब 1 बजे तक शराब व खाने की पार्टी चलती रही। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे उमाशंकर ड्यूटी जाने के लिए सोकर उठे। छत पर गए तो छोटे भाई रमाशंकर को जमीन पर पड़ा देखा। उन्हें लगा शराब पीकर सो रहा है।
इसपर वे छोटे भतीजे आशु को पिता के छत पर पड़े होने की बात बताकर अपने काम पर चले गए । सुबह होने पर आशु छत पर गया तो पिता को खून से लथपथ मृत अवस्था में देख कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची मानकनगर पुलिस ने फारेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किए। बेटे ने बताया कि देर रात छत से तेज आवाजें आ रही थी।
यह भी पढ़ें- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना: दुग्ध उत्पादन और डेयरी के लिए मिल रहा 50% अनुदान, यूपी में 1.82 लाख गोवंश को मिला सहारा
उसके लगा कि पिता व उनके साथी शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि रमाशंकर मानकनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं । छोटे बेटे आशु की तहरीर पर पड़ोसी वीरेश बहादुर सिंह उर्फ किंकी समेत पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।