विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बाढ़ के पानी में पैदल चल रहे 6 युवक सैलाब में डूबे, पांच को बचाया गया; एक की तलाश जारी

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:37 AM (IST)

लखनऊ के लासा गांव में बाढ़ के पानी में पैदल जा रहे छह युवक गहरे पानी की चपेट में आ ...और पढ़ें

NDRF की टीम युवक की तलाश कर रही है।

NDRF की टीम युवक की तलाश कर रही है।

HighLights

  1. लासा गांव में बाढ़ के पानी में फंसे 6 बच्चे।

  2. पांच बच्चों ने एक-दूसरे को पकड़कर बचाई जान।

  3. 18 वर्षीय विमल तेज बहाव में बहकर लापता।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लासा गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।

सुबह के समय नाव की सुविधा न होने के कारण करीब 6 युवक पैदल ही रास्ता पार कर रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी की चपेट में आकर सैलाब में डूबने लगे।

पानी में बहते लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर 5 को तो सुरक्षित बचा लिया, लेकिन 18 वर्षीय विमल तेज बहाव में बह गया और अभी तक लापता है।
 
WhatsApp Image 2026-10-06 at 10.17.51 AM
 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम बोट की मदद से जलभराव वाले इलाके में लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।