विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में लव मैरिज से नाराज ससुर का फूटा गुस्सा, बेटियों के साथ मिलकर की दामाद की हत्या

Published: Wed, 18 Mar 2026 07:19 AM (IST)

लखनऊ के आशियाना में प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर दामाद विष्णु यादव की पीट-पीटकर ...और पढ़ें

आशियाना के एलडीए कालोनी सेक्टर आइ में हत्या होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस

आशियाना के एलडीए कालोनी सेक्टर आइ में हत्या होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आशियाना के सेक्टर आइ क्षेत्र में मंगलवार देर रात की घटना।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कैंट ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

एसीपी ने बताया कि आशियाना के सेक्टर-आई की घटना है। यहां 32 वर्षीय विष्णु यादव, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ का निवासी था, की उसके ससुर और सालीयों ने मिलकर हत्या कर दी। बताया गया कि चार वर्ष पूर्व विष्णु ने अधिवक्ता तीरथराज की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था।

विवाह के बाद दोनों प्रतापगढ़ में रहने लगे थे और परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था। मंगलवार को ससुर ने बेटी और दामाद को घर बुलाया था। दोनों के पहुंचने के कुछ देर बाद ही विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि ससुर ने अन्य बेटियों के साथ मिलकर विष्णु पर राड और डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान साक्षी स्तब्ध रह गई और अपने पति को बचाने की गुहार लगाती रही।

इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि दंपती का एक बच्चा है, जो प्रयागराज में परिजनों के पास है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ससुर समेत अन्य आरोपितों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तों पर दाग बने ऐसे चार मामले

  • 10 अप्रैल 2022, चिनहट: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने दामाद की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल किया।
  • 22 सितंबर 2023, मड़ियांव: अंतरजातीय विवाह को लेकर युवती के परिजनों ने दामाद पर जानलेवा हमला किया।
  • 14 फरवरी 2024, गोमतीनगर: शादी के विरोध में परिवार ने बेटी-दामाद को धमकाया, पुलिस में शिकायत दर्ज।
  • 3 जुलाई 2024, ठाकुरगंज: प्रेम विवाह के बाद युवक पर हमला, परिजनों पर आरोप लगा।