विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली रोड पर खत्म होगा जाम: लखनऊ में तेलीबाग से आउटर रिंग रोड तक बनेगा 8 KM लंबा एलीवेटेड रोड

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:00 AM (IST)

लखनऊ में रायबरेली राजमार्ग पर तेलीबाग से आउटर रिंग रोड तक 8 किलोमीटर से अधिक लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा। यह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. तेलीबाग से आउटर रिंग रोड तक 8 किमी एलिवेटेड रोड।

  2. एसजीपीजीआइ और रायबरेली राजमार्ग पर जाम से मुक्ति मिलेगी।

  3. आईआईटी बीएचयू करेगा एलिवेटेड रोड का डिजाइन तैयार।

अंशू दीक्षित, लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) जाते वक्त रायबरेली राजमार्ग पर अब जाम का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम तेलीबाग से एसजीपीआइ के आगे पड़ने वाले आउटर रिंग रोड तक एलीवेटेड रोड बनाने जा रहा है।

आठ किलोमीटर से अधिक लंबी एलीवेटेड रोड बनने से जाम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा, वहीं एसजीपीजीआइ, एल्डिको, तेलीबाग, उतरेठिया सहित आसपास के लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी। वर्तमान में तेलीबाग से एसजीपीजीआइ तक पहुंचने में पीक टाइम में चालीस मिनट लग जाते हैं।

वहीं, रायबरेली, ऊंचाहार, प्रयागराज, वाराणसी जाने वाला ट्रैफिक एलीवेटेड रोड के जरिए सीधे निकल जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने आइआइटी बीएचयू को डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी दी है। बीएचयू 34 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट दो चरणों में निगम को देगा। डिजाइन बनाने के एवज में बीएचयू फीस के रूप में एक करोड़ पचपन लाख मांगा है।

सेतु निगम के मुताबिक चार लेन के एलीवेटेड रोड से कई स्थानों पर रैंप भी बनाए जाएंगे, जो प्रमुख स्थानों से कनेक्ट होंगे। अभी तक एलीवेटेड रोड को दो चरणों में बनाया जा रहा था। तेलीबाग में क्लावर लीफ बनना था और एसजीपीजीआइ के पास फ्लाइओवर। इन दोनों प्रोजेक्ट को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा भी प्रस्ताव शासन को दिए गए थे।

इसको लेकर हरी झंडी भी मिल गई थी। लेकिन जब लोक निर्माण, सेतु निगम की टीम मौके पर पहुंची तो तमाम तकनीकी पहलुओं से स्पष्ट हो गया कि एलीवेटेड रोड ज्यादा कारगर रहेगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक इस आठ किलोमीटर की दूरी से प्रतिदिन चार लाख से अधिक लोगों को आवागमन होता है। वृंदावन कालोनी, शहीद पथ और आउटर रिंग रोड बन जाने से ट्रैफिक हर साल बढ़ रहा है।

आइआइटी बीएचयू, सेफ्टी, ट्रैफिक व तकनीकी आधार पर तैयार करेगा डिजाइन

आइआइटी बीएचयू को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है वह पहले चरण का काम 14 सप्ताह में पूरा करेगा। इसके एवज में 60 लाख रुपये शुल्क के रूप में लेगा। दूसरे चरण का काम 20 सप्ताह में पूरा करेगा और उसका शुल्क 95 लाख रुपये जीएसटी मिलाकर लेगा। कुल मिलाकर दोनों फेस का काम 34 सप्ताह में पूरा होगा।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में जिला पंचायत ऑफिस का होगा विस्तार, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेंगे नए आवास

इन दोनों चरणों में स्थलीय निरीक्षण के दौरान सेफ्टी, यातायात, तकनीकी बिन्दुओं का अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा जनरल अरेंजमेंट ड्राइविंग यानी संरचना के विभिन्न हिस्सों की समग्र रूपरेखा, आकार, माप और उनकी आपस की स्थिति को देखेगी बीएचयू की टीम।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।